होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

Provider 1 Provider 2

---Advertisement---

[smartslider3 slider="9"]

[smartslider3 slider="8"]

 

 

आदित्यपुर : जनसमर्थन के साथ जूली महतो ने भरा नामांकन, आदित्यपुर वार्ड 23 में जनसेवा और विकास को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता…

By Balram Panda

Published on:

 

---Advertisement---

[smartslider3 slider="10"]

[smartslider3 slider="7"]

आदित्यपुर / Balram Panda :  नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 23 से लोकप्रिय भावी प्रत्याशी जूली महतो ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. नामांकन के दौरान उनके समर्थकों और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति ने उनके प्रति जनसमर्थन को स्पष्ट रूप से दर्शाया.

Provider 1 Provider 2

नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में जूली महतो ने कहा कि वे वार्ड के सर्वांगीण विकास को अपनी प्राथमिकता बनाएंगी. उन्होंने भरोसा दिलाया कि मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के साथ-साथ जनता की समस्याओं के समाधान के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगी.

जूली महतो ने कहा, “वार्ड की जनता ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरना मेरा कर्तव्य है। स्वच्छता, सड़क, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर मैं पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करूंगी. जनता के हित में निरंतर काम करना ही मेरा लक्ष्य है.

Provider 1 Provider 2

वहीं, स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जूली महतो लंबे समय से सामाजिक कार्यों से जुड़ी रही हैं और क्षेत्र की समस्याओं को जमीनी स्तर पर समझती हैं. यही कारण है कि उन्हें वार्ड 23 में एक मजबूत और लोकप्रिय प्रत्याशी के रूप में देखा जा रहा है.
नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई. आगामी चुनाव को लेकर वार्ड में राजनीतिक सरगर्मी तेज होती जा रही है.

 

---Advertisement--- 

 

Related Post

Leave a Comment