Advertisement

गुजरात चुनाव में भाजपा की प्रचंड बहुमत पर काले ने दी बधाई, विकास, सुशासन और लोक कल्याण के लिए प्रतिबद्धता की जीत: काले

By Goutam

Published on:

सोशल संवाद/जमशेदपुर: गुजरात विधानसभा चुनाव में पूर्व के सारे कीर्तिमान को तोड़ भाजपा द्वारा दर्ज प्रचंड व ऐतिहासिक जीत पर झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि भाजपा की ऐतिहासिक विजय विकास, सुशासन और लोक कल्याण के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता की जीत है। गुजरात की जनता का नरेंद्र मोदी पर अटूट विश्वास व भाजपा के सर्व स्पर्शी- समावेशी विकास नीति पर जनता के विश्वास का परिणाम है।

Advertisement
Advertisement

उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक परिणाम से साबित हो गया कि देश नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ही अपना भविष्य देखता है। साथ ही इस विजय का श्रेय भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं को जाता है। उनके अथक परिश्रम से भाजपा ने सारे रिकॉर्ड तोड़, एक नया इतिहास रच दिया है।

Dayal Builder
Srinath

काले ने हिमाचल प्रदेश में भाजपा की हार पर कहा कि इसपर केंद्रीय नेतृत्व व हिमाचल प्रदेश संगठन निश्चित ही चिंतन और विचार करेगी और आने वाले समय में नई ऊर्जा से पुनः मैदान में रहेगी और जनता का विश्वास अर्जित करेगी।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp