Advertisement

प्रमंडल स्तरीय युवा उत्सव 2024 में पूर्वी सिंहभूम एवं करीम सिटी कॉलेज के छात्रों ने बिखेरा अपना जलवा, राज्य स्तरीय युवा उत्सव 2024 में बनाई अपनी जगह

By Goutam

Published on:

करीम सिटी कॉलेज

जमशेदपुर, जनसंवाद:  जिला प्रशासन, पश्चिमी सिंहभूम द्वारा पिल्लई टाउन हॉल में प्रमंडलीय स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी रूपा रानी तिर्की एवं राष्ट्रीय योजना से डॉ दारा सिंह गुप्ता, NSS जिला नोडल पदाधिकारी डॉ अर्पित सुमन टोप्पो, निर्णायक दल द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया।

Advertisement
Advertisement

जिला स्तरीय कलाकारों का चयन हुआ, तत्पश्चात पिल्लई टाउन हॉल के मंच पर प्रमंडल स्तरीय विभिन्न विधाओं का चयन प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम में चित्रकला, कविता लेखन, मोबाइल फोटोग्राफी, भाषण, कहानी लेखन, विज्ञान मेला एकल एवं समूह और सांस्कृतिक कार्यक्रम एकल एवं समूह, तथा लोकगीत एकल एवं समूह शामिल थे। कार्यक्रम में शामिल होने वाले युवा जो प्रमंडलीय स्तर में प्रथम स्थान प्राप्त किए है, वे सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रांची जिले में आयोजित 22 दिसंबर को अपने प्रमंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Dayal Builder
Srinath

इस कड़ी में पूर्वी सिंहभूम जिले के 9 प्रतिभागियों ने प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया साथ ही करीम सिटी कॉलेज के प्रतिभागियों ने अपना जौहर दिखाया जिसमें मुख्य रूप से करीम सिटी कॉलेज जनसंचार विभाग के छात्र बदरू जमाल फोटोग्राफी, सरफराज शाद भाषण पंच परण, मानव घोष कहानी लेखन, मुस्कान एंड ग्रुप सांस्कृतिक नृत्य, सोमी एंड ग्रुप लोकगीत, श्रुति मंडल पेंटिंग ने प्रतियोगियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर अपने कॉलेज का मान बढ़ाया।

Advertisement

शहर पहुंचने पर सभी सफल प्रतिभागियों का स्वागत करीम सिटी कॉलेज के सेक्रेटरी डॉक्टर मोहम्मद जकारिया, प्रिंसिपल डॉ मोहम्मद रियाज, NSS प्रोग्राम ऑफिसर डॉ आले अली एवं कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी सैयद साजिद परवेज ने विजय हुए छात्रों को बधाई देकर राज्य स्तरीय युवा उत्सव के लिए शुभकामनाएं दी।

प्रमंडल स्तरीय युवा उत्सव में अपनी अहम भूमिका निभाना में अविनाश त्रिपाठी जिला खेल पदाधिकारी पूर्वी सिंहभूम, अंजली कुमारी युवा पदअधिकारी नेहरू युवा केंद्र पूर्वी सिंहभूम, पंकज झा संगीत शिक्षक करीम सिटी कॉलेज, सैयद साजिद परवेज़, NSS कोऑर्डिनेटर करीम सिटी कॉलेज का अहम योगदान रहा।

ताजा खबरें

WhatsApp