होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

खरसावां: कुचाई के जिलिंगदा में पारिवारिक झगड़े में चली भुजाली, बडे भाई ने छोटे भाई और भतिजा पर किया हमला, भतिजा की मौके पर मौत, तीन की हालत गंभीर…

By Balram Panda

Published on:

 

---Advertisement---

04
previous arrow
next arrow

खरसावा / Umakant kar: कुचाई थाना क्षेत्र अंतर्गत जिलिंगदा गांव में पारिवारिक झगड़े के कारण जमकर भुजाली चला. इस भुजाली हमले में बडे भाई ने अपने सगे छोटे भाई और भतिजा पर हमला कर दिया. इस हमले में भतिजा की मौके पर मौत हो गई. जबकि छोटा भाई का इलाज जमशेदपुर स्तिथ एमजीएम अस्पताल में चल रहा है. इस हमले में एक की मौत और तीन की हालात गंभीर बताई जा रही है.

 

बता दे घटना मंगलवार रात्रि करीब 8 बजे की बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार कुचाई के जिलिंगदा गांव में मंगलवार की रात लगभग 8 बजे हाथीखेदा सबसे पहले जाने की बात को लेकर एक-दुसरे परिवार को नीचा दिखाने के लिए आपस में ही उलझ पड़े. इसी आपसी विवाद में औकात की बात सामने आई. इसी दौरान बाबूलाल उरांव दौड़कर अपने घर गया और भुजाली लेकर लौटा और अपने सगे छोटे भाई बाया उरांव (56) पिता स्वर्गीय वंदना उरांव पर भुजाली मारकर घायल कर दिया. इसी क्रम में ड्यूटी कर घर लौटे भतिजे शिव उरांव (30) पिता- बाया उरांव पर भी भुजाली मारकर घायल कर दिया. घटना के बाद दोनो घायलों को सदर अस्पताल सरायकेला लाया गया. जहां चिकित्सकों ने दोनो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जमशेदपुर स्तिथ एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया है. जंहा इलाज के दौरान शिव उरांव की मौत हो गई.

 

वहीं, मृतक शिव उरावं के शरीर पर लगातार भुजाली से वार किया था. जबकि जख्मी बाया उरावं की स्थिति अब भी गंभीर है. उनके पेट पर भुजाली से वार किया गया है. इस खूनी झड़प में आरोपी बाबूलाल उरांव (60) पिता- स्वर्गीय वंदना उरावं एवं मोहन उराव (34) पिता बाबूलाल उरावं भी जख्मी हो गए. इस हमले में वंदना उरावं उर्फ पेटू को भी चोट लगी है. इस खूनी झडप मे आरोपी बाबूलाल उरांव के सर, हाथ और गला में चोट लगी है. जिसका इलाज कुचाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. कुचाई पुलिस ने मृतक के पिता से बयान दर्ज कर मामले की कार्रवाई में जुट गई है.

 

Related Post

Leave a Comment