Advertisement

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में विज्ञान दिवस: बीसीए-एमसीए छात्रों ने पेश किए एआई आधारित नवाचार मॉडल

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, जमशेदपुर। जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की माननीय कुलपति प्रोफेसर डॉ. अंजिला गुप्ता के मार्गदर्शन में बीसीए और एमसीए विभाग द्वारा 28 फरवरी को विज्ञान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. रितेश कुमार ठाकुर के पर्यवेक्षण में किया गया, जिसमें एआई-आधारित मॉडल और अनुप्रयोग-आधारित गतिविधियों पर विशेष जोर दिया गया।

Advertisement
Advertisement

इस अवसर पर नई दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के डॉ. मनसाफ आलम मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के वर्तमान परिदृश्य और भविष्य की संभावनाओं से अवगत कराया। साथ ही एक ऑनलाइन एआई टूल सत्र आयोजित कर व्यावहारिक जानकारी भी साझा की।

Dayal Builder
Srinath

कार्यक्रम में लगभग 30 छात्रों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और अभिनव मॉडल प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए प्रमुख प्रोजेक्ट्स में जल अपशिष्ट सफाई ऐप, शहर के मौसम की जानकारी देने वाला ऐप तथा स्ट्रीट लाइट सेंसर आधारित एप्लिकेशन शामिल रहे। इन मॉडलों ने स्मार्ट सिटी और सतत विकास की दिशा में तकनीकी समाधान प्रस्तुत किए।

Advertisement

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार डॉ. सलोमी कुजूर, सीवीसी डॉ. अन्नपूर्णा झा, डॉ. रिस्वना परवीन, डॉ. भारती वार्ष्णेय और डॉ. कीया बनर्जी सहित कई गणमान्य शिक्षक एवं अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने छात्रों के नवाचार और तकनीकी सोच की सराहना की।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार क्षमता और व्यावहारिक कौशल विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विज्ञान दिवस का आयोजन तकनीक और शोध के प्रति विद्यार्थियों को प्रेरित करने की दिशा में एक सार्थक पहल साबित हुआ।

ताजा खबरें

WhatsApp