होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

क्रीड़ा भारती जमशेदपुर महानगर द्वारा दो दिवसीय प्रांतीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ

By Goutam

Published on:

 

कबड्डी प्रतियोगिता

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जनसंवाद, जमशेदपुर: आज क्रीड़ा भारती जमशेदपुर महानगर द्वारा प्रांतीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता में कुल 15 जिलों की 28 पुरुष और महिला टीमों ने भाग लिया। आज जो जिले उपस्थित रहे उसमें देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, पश्चिम सिंहभूम , लातेहार, गढ़वा, पलामू, सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम, खूंटी प्रमुख थे।

प्रतियोगिता का शुभारंभ आज के मुख्य अतिथि शिक्षाविद् और डी वी एम एस के ट्रस्टी वी चंद्रशेखरन , प्रदेश उपाध्यक्ष शिव शंकर सिंह , टीडबलूयू के अध्यक्ष संजीव चौधरी, संसद प्रतिनिधि संजीव कुमार,प्रभात खबर के संपादक संजय मिश्रा ,तीनप्लेट वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष परविंदर सिंह सोहेल , भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा, भाजपा नेता अनिल सिंह, विजय वर्मा, विट्ठल अग्रवाल ने संयुक्त रूप से भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया।

इस प्रतियोगिता में कुल 450 खिलाड़ी, कोच ऑफिशियल , कार्यकर्ताओं ने भाग लिया । स्वागत भाषण शिव शंकर सिंह ने किया। वी चंद्रशेखरन, सुधांशु ओझा, परविंदर सिंह सोहेल ने भी उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित किया। आज जो टीम आगे बढ़ी उसमें देवघर, सिंहभूम, धनबाद, पश्चिम सिंहभूम, घाटशिला ने अपने प्रारंभिक मैच जीते।

मंच संचालन महानगर मंत्री सुभाष कुमार ने किया। ऑफिशिएटिंग एवं व्यवस्था की भूमिका मेंकी भूमिका में जगदीश कुमार , सोनू ठाकुर, विजय कुमार चंद्रशेखर, सतनाम सिंह कुंदन चंद्रा, सुखदेव सिंह, गुरुनाम सिंह, भूपेंद्र यादव, अनूप कुमार सिंह, मार्टिन लेजरस, काजल, नन्द किशोर राय, बबलू, महेंद्र प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

 

Leave a Comment