Advertisement

कुचाई के बांडी में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, विधायक दशरथ गागराई ने विजेता टीम को किया पुरस्कृत

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): कुचाई प्रखंड अंतर्गत कांडा बुरू कुला चाकी, बांडी फुटबॉल मैदान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले एवं समापन समारोह में खरसावां विधायक दशरथ गागराई मुख्य अतिथि के रूप में जबकि समाजसेवी बासंती गागराई विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

Advertisement
Advertisement

फाइनल मुकाबले का विधिवत उद्घाटन विधायक दशरथ गागराई, समाजसेवी बासंती गागराई, विधायक प्रतिनिधि धमेंद्र सिंह मुंडा एवं मुखिया करम सिंह मुंडा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा फुटबॉल को किक मारकर किया। इस अवसर पर खेल प्रेमियों और स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ मौजूद रही।

Dayal Builder
Srinath

फाइनल मैच अरब स्पोर्टिंग एवं मरांग हेंदे टीम के बीच खेला गया, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए अरब स्पोर्टिंग की टीम ने मरांग हेंदे को पराजित कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम अरब स्पोर्टिंग को 35 हजार रुपये नगद पुरस्कार प्रदान किया गया, जबकि उपविजेता टीम मरांग हेंदे को 22 हजार रुपये नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सभी पुरस्कारों का वितरण विधायक दशरथ गागराई के शुभ हाथों से किया गया।

Advertisement

इसके साथ ही प्रतियोगिता के दौरान आयोजित मोटरसाइकिल डिक्लेयर प्रतियोगिता में विजेता रहे पांडु मुंडा को हीरो होंडा मोटरसाइकिल देकर पुरस्कृत किया गया, जिसे लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखा गया।

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि बदलती जीवनशैली और बढ़ती पर्यावरणीय चुनौतियों के बीच खेलकूद और शारीरिक परिश्रम स्वस्थ जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे किताबी ज्ञान के साथ-साथ खेल, योग और शारीरिक गतिविधियों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें, ताकि शरीर और मन का संतुलित विकास हो सके। उन्होंने ग्रामीण स्तर पर ऐसे आयोजनों को युवाओं की प्रतिभा निखारने का सशक्त माध्यम बताया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से विधायक दशरथ गागराई, समाजसेवी बासंती गागराई, विधायक प्रतिनिधि धमेंद्र सिंह मुंडा, मुखिया करम सिंह मुंडा, दुखु मुंडा, शेर सिंह सोय, सोमनाथ हाजम, दिनेश सिजुई, रामनाथ मुंडा, प्रदीप कुमार सिजुई, सनातन उगुरसांडी, अशोक कुमार मानकी, गोविंद मुंडा, रामकिशोर सोय, कृष्णा लोआदा, सुभाष भुमिज सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp