Advertisement

फसल‌ राहत योजना को लेकर कुचाई प्रखंड मुख्यालय बीडीओ ने की बैठक

By Goutam

Published on:

जनसंवाद डेस्क/खरसावां (रिपोर्ट- उमाकांत कर): बारिश की स्थिति को देखते हुए मंगलवार को कुचाई प्रखंड मुख्यालय के सभागार में झारखंड फसल राहत योजना को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी सुजाता कुजूर की अध्यक्षता पर एक बैठक का आयोजन किया गया।

Advertisement
Advertisement

बैठक में बीडीओ सुजाता कुजूर ने सभी को निर्देश देते हुए कहा कि फसल राहत योजना किसानों के लिए सुरक्षा कवच है। मौसम को देखते हुए सुखा का अनुमान लगाया जा रहा है ऐसे में जो किसान खरीफ फसल में धान और मकई का खेती किए हैं। उनको झारखंड फसल राहत योजना में आवेदन करना चाहिए। प्रखंड तकनीकी प्रबंधक राजेश कुमार ने कहा कि झारखंड फसल राहत योजना के लाभ सभी किसानों को लेना चाहिए जिसमें सरकार फसल बीमा का कोई प्रीमियम नही ले रही है,ये बिलकुल निशुल्क है।

Dayal Builder
Srinath

उन्होंने कहा कि जो किसान खरीफ 2022-23 में निबंधन कराए है।वे किसान प्रज्ञा केंद्र से केवल घोषणा पत्र अपलोड करा कर खरीफ 2023-24 काआवेदन कर सकते हैं।बीसीओ शंकर साव ने जानकारी देते हुए कहा कि सूखा होने की स्थिति में किसानों मुवाजा दिया जाएगा, जिसका निर्धारण क्रॉप कटिंग एक्सपेरिमेंट से किया जाएगा।

Advertisement

बैठक में मुख्य रूप से बीडीओ सुजाता कुजूर,बीटीएम राजेश कुमार,बीसीओ शंकर साव,प्रभारी बीएओ हरिलाल राम,सुबोध कुमार,राजकुमार साहू अजीत कुमार महतो,देवराज कुमार सहित सभी पंचायत सेवक,जनसेवक,किसान मित्र आदि उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp