होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

 

कुड़मी समुदाय ने जारी किया 13 महीने में 13 पर्व वाला केलैंडर, एक महीने में 28 दिन, जानें पूरी खबर

By Goutam

Published on:

 

कुड़मी

---Advertisement---

1080x1080
12
WhatsApp Image 2024-02-16 at 18.19.23_f6333809
WhatsApp Image 2023-09-09 at 20.39.37
previous arrow
next arrow

जनसंवाद डेस्क/जमशेदपुर: सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधन कमिटी कार्यालय हॉल में रविवार को कुड़मालि केलैंडर का विमोचन किया गया. केलैंडर बनाने वाले सरियान काडुआर ने बताया कि हमलोगों का यह केलैंडर चाँद पर आधारित है. इसलिए हमलोग ने चाँद को केंद्रित करके ही इसे बनाया है. जिस तरह चाँद अपना परिक्रमा 14 दिनों में पूरा करता है हमलोगों ने उसे ही आधार कर महीने को दो भागों में बांटा है. अन्य केलैंडर में महीने को 4 भाग में बांटा है.

हमलोगों का एक महीना 28 दिनों का होता है. साल का शुभारम्भ जनवरी के 15 तारीख यानि आखाईन यात्रा के दिन किया गया. मदुआमाडा महीने यानि कुड़मालि केलैंडर का दूसरा महीना शादी का महीना है. दूसरा महीना 12 फरवरी से 10 मार्च तक का होता है. दीपक रंजीत ने बताया कि बिना मदुआमाडा के हमलोगों का शादी नहीं होता है. 12 महीने में 13 पर्व नहीं 13 महीने में 13 परब 13 देवा भूता (देवी देवता) होता है.

इससे पहले हमलोगों का जो भी केलैंडर है सब बांग्ला पंजिका के अनुसार गणना करता है. कुछ अंग्रेजी का कॉपी करता है. लेकिन यह हमलोगों का प्रकृति केंद्रित केलैंडर है.

*13 देउआ भुता

  1. दुआइर सिनि
  2. मड़इ थान
  3. बसमता
  4. रेंघा बुढ़ा
  5. रेंघि बुढ़ि
  6. ससटिमाञ
  7. डिनि बुढ़ि
  8. बडअ पाहाड़
  9. कुदरा
  10. रंगअ बुढ़ि
  11. बागहुत
  12. जाहिर
  13. रांगाहांडि

*13 परब

  1. हार पुनया (कदरा)
  2. बिहा परब
  3. फुल परब
  4. गांजन भगता
  5. रहअइन परब
  6. पांच आंटि (पांच बहअनि)
  7. पानि परब (बारि)
  8. करम परब
  9. जितिआ
  10. जिहुड़
  11. बांदना
  12. डिनि
  13. टुसु

 *13 मास

  1. आखाइन माड़ा मास
  2. माड़ुआ माड़ा मास
  3. मड़इ माड़ा मास
  4. निरन माड़ा मास
  5. धरन माड़ा मास
  6. रहअइन माड़ा
  7. बिहन माड़ा मासा
  8. लागान माड़ा
  9. करम माड़ा मास
  10. गड़ा माड़ा मास
  11. डिड़ा माड़ा मास
  12. बिड़ा माड़ा मास
  13. टुसु माड़ा मास

विमोचन समारोह में देवाशीष महतो, सुभाष महतो, लखन महतो, दिलीप काडुआर, सरियान काडुआर, बबलू महतो, सुचाँद महतो, दीपक रंजीत, जयप्रकाश महतो, अनित महतो, रंजीत महतो, उत्तम केशरियार उपस्थित थे.

 

---Advertisement---

Related Post

Leave a Comment