Advertisement

MGM अस्पताल कंबल लेकर पहुंचे पुर्व विधायक कुणाल षाडंगी और भाजपा नेता विकास सिंह की धर्म पत्नी पूनम सिंह

By Goutam

Published on:

सोशल संवाद/जमशेदपुर: आए दिन विभिन्न माध्यमों से खबर मिल रही है कि कोल्हान के सबसे बड़े एमजीएम अस्पताल में कंबल की किल्लत है मरीज अपने बीमारी से कम बल्कि ठंड में कंबल के बिना ज्यादा परेशान है ऑपरेशन के बाद मरीजों को कंबल नहीं मिल रहा है मरीज अपने बिस्तर में ठिठुर कर रात बिता रहे हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मूकदर्शक बने हुए हैं ठंड में कंबल नहीं मिलने के कारण मरीजों की तबीयत सुधरने के बजाय बिगड़ते जा रही है।

Advertisement
Advertisement

अस्पताल कार्यरत कर्मचारी मरीजों को कहते हैं कि अस्पताल में कंबल नहीं है। आज अंततोगत्वा इस परेशानी से मुक्ति दिलाने के लिए एक छोटा सा प्रयास बहरागोड़ा के पूर्व विधायक भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी एवं भाजपा नेता विकास सिंह की धर्मपत्नी पूनम सिंह एमजीएम अस्पताल जाकर अस्पताल में मौजूद उपाधीक्षक डॉ नकुल चौधरी को कंबल देकर सरकार और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री को आईना दिखलाने का काम किया है।

Dayal Builder
Srinath

मौके पर मौजूद कुणाल षाडंगी ने कहा कि कोल्हान का सबसे बड़ा अस्पताल जो स्वास्थ्य मंत्री का गृह क्षेत्र है वहां की स्थिति यह है तो पूरे राज्य की स्थिति क्या होगी। मुख्यमंत्री और मंत्री बड़ी-बड़ी गाड़ियां खरीद रहे हैं लेकिन कंबल खरीदने के लिए उनके पास पैसा नहीं है।

Advertisement

मौके में मौजूद भाजपा नेता विकास सिंह की धर्मपत्नी पूनम सिंह ने कहा स्वास्थ्य मंत्री के गलत कारनामे के खिलाफ अगर कोई आवाज उठाता है तो मंत्री जी अपने पावर का दुरुपयोग करके आवाज दबाने का प्रयास करते हैं जबकि वे स्वास्थ्य मंत्री है उन्हें लोगों की जान बचाने का प्रयास करना चाहिए। कुणाल षाडंगी ने कहा यह एक सांकेतिक आईना है जिसे राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग को दिख लाने का प्रयास किया गया है स्थिति अगर नहीं सुधरी तो पूरे शहर में लोगों से कंबल मांग कर जल्द एमजीएम अस्पताल में दी जाएगी ।

मौके में मुख्य रूप से कुणाल सारंगी,पूनम सिंह,विमल बैठा,विजय सोए दुर्गा दत्ता, सुशील शर्मा, संदीप शर्मा, विकेश दुबे, विजय ओझा, संदीप सिंह, राम सिंह कुशवाहा, पंकज सुमन शर्मा, शिव साहू मुख्य रूप से उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp