Advertisement

कुचाई अंचल में जोरशोर से जारी है भूमि सत्यापन का कार्य

By Goutam

Published on:

कुचाई

जनसंवाद डेस्क/खरसावां (रिपोर्ट- उमाकांत कर): अबुआ वीर दिशुम अभियान वन कानून अधिनियम 2006 के तहत कुचाई अंचल कार्यालय में छोटासेगोई, बडाबांडी, चंपद, पुनीबुढी, गोपीडीह, गोगामोर्चा, पागारडीह गांव में सामुदायिक वन पट्टा की वितरण हेतु भूमि सत्यापन की कार्य काफी जोर शोर से चल रही है।

Advertisement
Advertisement

वहीं अंचल के अंचल निरीक्षक एवं राजस्व कर्मचारियों के द्वारा गांव एवं स्थल का निरीक्षण कर खाता प्लॉट एवं रखवा की भुमि सत्यापन की कार्य किया जा रहा है। ताकि ग्रामीणों को सामुदायिक वन पट्टा अंचल से मिल सकें

Dayal Builder
Srinath

मौके पर उपस्थित झारखंड जंगल बचाओ आंदोलन के कुचाई प्रभारी भरत सिंह मुंडा ने कहा कि राज्य सरकार की नियम को पालन करते हुए। आबुआ वीर दिशुम अभियान वन कानून अधिनियम 2006‌ के ‌तहत विभिन्न गांव में सामुदायिक वन पट्टा का वितरण व मुहिया करने के लिए भूमि सत्यापन की कार्य चल रही है। ताकि समय पर ग्रामीणों के बीच सामुदायिक वन पट्टा का वितरण किया जा सके। 

Advertisement

इस दौरान मुख्य रूप से अंचल निरीक्षक फूल कुमारी सोय मुखिया करम सिंह मुंडा, झारखंड जंगल बचाओ आंदोलन के कुचाई प्रभारी भरत सिंह मुंडा, राजस्व कर्मचारी सानो मुर्मू, प्रकाश लमाय, अंचल अमीन सुरेश कुमार महतो, विनोद मानकी, दुर्गा मुंडा, बेरगा सोय आदि उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp