Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

टाटा मोटर्स में सेना के वाहनों में एक्सल का निर्माण करने वाले लाइव एक्सल डिपार्टमेंट का वार्षिक वनभोज संपन्न

By Goutam

Published on:

 

 

सोशल संवाद/जमशेदपुर: टाटा मोटर्स में सेना के वाहनों में एक्सल का निर्माण करने वाले लाइव एक्सल डिपार्टमेंट का वार्षिक वनभोज हुरलुंग के नदी किनारे मनाया गया। पिकनिक के दौरान कर्मचारियों ने नववर्ष पर अनुशासन, सेफ्टी के साथ हर उत्पादन लक्ष्य पूरा करने के संकल्प लिया।

Advertisement
Advertisement

इस अवसर पर टाटा मोटर्स यूनियन के डिपार्टमेंट कमिटी मेम्बर सैयद मनॉउर के नेतृत्व में टाटा मोटर्स यूनियन अध्यक्ष गुरमीत तोते, महामंत्री आर के सिंह, विभाग प्रमुख आशीष दास, पर्सनल विभाग के सुरेश शर्मा, परितोष भदौरिया, हिमाद्रि हजारिका सुभाष सिंह, स्वास्थ्य मंत्री के राजनैतिक सलाहकार जम्मी भास्कर, कोऑपरेटिव सोसायटी सदस्य अश्विनी तिवारी, सेफ्टी प्रमुख रामानुज ओझा सुपरवाइजर बबलू साव, राजीव कुमार को बुके प्रदान कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

Dayal Builder
Srinath

इसके उपरांत कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कमिटी मेम्बर शैयद मनोउर ने कहा की नववर्ष में लाइव एक्सल के अनुभवी कर्मचारी सेना के वाहनों के एक्सल उत्पादन के किसी भी लक्ष्य को पूरा करने के लिये प्रतिबद्ध है। इसके उपरांत सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक साथ सुरुचिपूर्ण भोजन का आनंद लेकर पिकनिक मनाया।

Advertisement

इस अवसर पर सयैद मनोउर, जम्मी भास्कर, अश्विनी तिवारी, अनूप चक्रवर्ती, आर के प्रसाद, एस के गांगुली, संजीव निरंजन, केके तिवारी, दत्ता, नागी, आर शर्मा, पी के दास, स्यामल, जे एन सिंह, श्याम, इंद्रपाल सिंह, अमित सिंह, नागु राव, एस के सिंह सहित कई कर्मचारी एवं नेता उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp