Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

पीटीसीएल कंपनी में चंपुआ के स्थानीय लोगों को नहीं मिल रहा रोजगार, CSR के तहत भी नहीं मिला मूलभूत सुविधा

By Goutam

Published on:

 

 

सोशल संवाद/बड़बिल (रिपोर्ट-संजय सिन्हा): बोलानी थाना क्षेत्र अंतगत चंपुआ बस्ती के क्षेत्रवासियों द्वारा पीटीसीएल कंपनी के प्रबंधक को स्थानीय बेरोजगार ग्रामीणों को रोजगार एवं सीएसआर के तहत ग्रामीण क्षेत्रों मे मूलभूत सुविधा के लिऐ विकास कार्यों संबंधित माँग पत्र अनेको बार दिया। लेकिन पीटीसील कंपनी द्वारा कोई ठोस कदम नही उठाया गया।

Advertisement
Advertisement

क्षेत्रवासियों के जायज माँगो को देखते हुए मानवाधिकार परिषद जोड़ा प्रखंड इकाई ने बीते बुधवार को पीटीसीएल कंपनी के संचालक के नाम पत्र लिखकर प्रबंधक को भेजा। मानवाधिकार परिषद के जोड़ा प्रखंड अध्यक्ष नवी अहमद ने बताया कि चंपुआ बस्ती जो कि पीटीसीएल कंपनी के सबसे निकट का ग्राम है, वहां किसी भी ग्रामीणों को कंपनी में किसी भी पद पर कार्य हेतू नही रखा गया है, जिसकी पुष्टि चंपुआ बस्ती वासियों ने किया है।

Dayal Builder
Srinath

पीटीसीएल कंपनी प्रशासन को पत्र देने के बाद कंपनी के प्रबंधक से वार्ता हुई। मौखिक रूप से प्रबंधक ने कंपनी मे काम बढ़ने पर जल्द ही चंपुआ बस्ती वासियों को रोजगार देने की बात कही।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp