Advertisement

मानगो में जल मीनार का काम 5 साल में भी अधुरा, भाजपा नेता नीरज सिंह ने किया निरीक्षण, आंदोलन की चेतावनी

By Goutam

Published on:

जल मीनार

जनसंवाद डेस्क: भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह ने रविवार को मानगो सुखना बस्ती पावर ग्रिड के समीप बंन रहे जल मीनार का निरीक्षण किया। उन्होंने जल मीनार के  काम को देखकर उन्होंने काफी निराशा व्यक्त की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि अगर जल मीनार का काम जल्द पूरा नहीं किया गया तो भारतीय जनता पार्टी व्यवसायिक प्रकोष्ठ आंदोलन की रूपरेखा बनाकर सड़क पर उतरेगी।

Advertisement
Advertisement

5 साल में भी निर्माण कार्य अधुरा 

भाजपा नेता नीरज सिंह ने कहा कि यह जल मीनार लगभग 5 सालों से बन रहा है जो अभी तक पूरा नहीं हुआ है। जल मीनार निर्माण का कार्य भाजपा के कार्यकाल के दौरान शुरू हुआ था। झामुमो की सरकार आने के बाद इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। निर्माण कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा है। उन्होंने कहा कि काम की गुणवत्ता भी सही नहीं है। लोगों का कहना है कि टंकी का काम पूरा होने से पहले ही उसमें कई जगह दरारें दिखाई पड़ने लगी है। सुखना बस्ती और मानगो पृथ्वी पार्क में बन रहे जल मीनार पूरा नहीं होने के कारण शुक्ला बस्ती, गोकुल नगर, बागान एरिया, बालिगुमा हिल व्यू कॉलोनी जैसे कई क्षेत्र हैं, जहां लोगों को रोज की जरूरत पानी नहीं मिल पा रही है।

Dayal Builder
Srinath

भाजपा नेता ने दी आंदोलन की चेतावनी 

उन्होंने कहा कि लोग सरकार को होल्डिंग टैक्स भी देते हैं मगर सरकार इन्हें स्वच्छ पेयजल देने की ओर किसी तरह का कदम नहीं उठा रही है। उन्होंने कहा कि अगर जल मीनार का काम जल्द पूरा नहीं किया गया तो भारतीय जनता पार्टी व्यवसायिक प्रकोष्ठ की ओर से आंदोलन की रूपरेखा बनाकर सड़क पर उतर आ जाएगा।

Advertisement

इस दौरान मानगो मंडल अध्यक्ष विनोद राय, तन्मय झा, विजय सोय, वीरेंद्र महतो, सुशील पांडे, संतोष उपाध्याय, मनोज गिरी, धर्मेंद्र कुमार, कुणाल पॉल, शैलेंद्र शर्मा, अमर बहादुर सिंह समेत भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ताजा खबरें

WhatsApp