Advertisement

उत्पाद विभाग का बिरसानगर, गोविंदपुर एवं एमजीएम थाना क्षेत्र छापेमारी, 05 अवैध महुआ चुलाई भट्टियों को किया ध्वस्त, कारोबारी फरार

By Goutam

Published on:

सोशल संवाद/जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग की की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में उत्पाद विभाग ने जिले बिरसानगर, गोविंदपुर एवं एमजीएम थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 05 अवैध महुआ चुलाई भट्टियों को ध्वस्त किया है। इसके साथ ही 38,000 किलोग्राम जावा महुआ एवं करीब 220 लीटर महुआ बरामद किया है।

Advertisement
Advertisement

उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम के निर्देशानुसार अवैध शराब के निर्माण एवं चौर्य व्यापार के विरुद्ध जिला उत्पाद प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के संयुक्त छापामारी अभियान में बिरसानगर थाना अंतर्गत लुपुंगडीह एवं हुरलुंग जंगल, गोविंदपुर थाना अंतर्गत मनपिटा जंगल एवं एमजीएम थाना अंतर्गत कालाझोर में चल रही कुल 05 अवैध महुआ चुलाई भट्टियों को ध्वस्त किया गया।

Dayal Builder
Srinath

छापामारी के क्रम में बना हुआ अवैध शराब बरामद कर जब्त किया गया तथा अवैध भट्टियों के आसपास जमीन में गड़े ड्रमों में भरे जावा महुआ को विनष्ट कर दिया गया। अवैध महुआ शराब चुलाईकर्ताओं के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज किया गया। इस दौरान करीब 38,000 किलोग्राम जावा महुआ एवं करीब 220 लीटर महुआ शराब बरामद कर नष्ट किया गया।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp