Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी को लेकर आदिवासी एकता मंच ने की बैठक, यूनिफॉर्म सिविल कोड पर केंद्र सरकार पर जतायी नाराजगी

By Goutam

Published on:

 

आदिवासी
 

जनसंवाद डेस्क: पलासबनी के देवा होटल में आदिवासी एकता मंच के अध्यक्ष दीनबंधु भुमिज के अध्यक्षता में बैठक हुआ जिसमें आगामी 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के तैयारी के लिए बैठक किया गया। रात 8 बजे से तकरीबन 3 घंटे तक चली इस बैठक में आदिवासी एकता मंच का अध्यक्ष दीनबंधु भूमिज ने कहा कि हर साल की भांति इस साल भी विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर एकता मंच विशाल मोटरसाइकिल रैली का आयोजन करेगी।

Advertisement
Advertisement

साथ ही दीनबंधु भूमिज ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार के नई कानून यूनिफॉर्म सिविल कोड को आदिवासियों का विनाशकारी कानून बताया। यह कानून आदिवासियों को दिए गए विशेष संवैधानिक अधिकार को स्वत: ही खत्म कर देगा।

Dayal Builder
Srinath

बैठक में उपस्थित मलियांता गांव के पारंपरिक ग्राम प्रधान हरीपदो सिंह, माझी बाबा, दुखु मार्डी और सदस्य जैकब किस्कू, घसीराम सिंह, सतीश सिंह, जगत सिंह, चिका सिंह, जहर सिंह, नगेन सोरेन, केशब टुडु, चेतन मार्डी, गार्मेंट मुर्मू, विनोद टुडू, सूरज मुर्मू इत्यादि ने यूनिफॉर्म सिविल कोड पर केंद्र सरकार पर नाराजगी जतायी।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp