Advertisement

कुचाई में किसान सलाहकार समिति की बैठक आयोजित, मंगल सिंह मुंडा बने अध्यक्ष

By Goutam

Published on:

कुचाई

जनसंवाद डेस्क: सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई प्रखंड के कृषि तकनीकी सूचना केंद्र में शनिवार को किसान सलाहकार समिति का बैठक आयोजित किया गया। जिसमें वर्तमान किसान सलाहकार समिति के प्रखंड अध्यक्ष गुलाब सिंह बानरा के लगातार शरीर अस्वस्थ रहने के कारण मंगल सिंह मुंडा को सर्वसमिति से किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष चुना गया।

Advertisement
Advertisement

किसान सलाहकार समिति के बैठक के दौरान अध्यक्ष श्री मुंडा ने सबों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कृषि विभाग और किसान के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का भरसक प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वैसे किसान जिनका अभी तक kcc लोन माफी नहीं हुए वो किसान प्रज्ञा केंद्र से ekyc करा ले जिससे कि उस किसान का लोन माफी हो सके।

Dayal Builder
Srinath

बीटीएम राजेश कुमार ने कहा कि किसान सलाहकार समिति के गठन का मुख्य उद्देश्य है कि किसानों की भागीदारी से दूसरी सेवाओं तथा विकास की गतिविधियों को छोड़कर अन्य प्रमुख प्रसार एवं प्रशिक्षण कार्यों का प्रबंधन एवं संगठनात्मक सलाहकार के रूप में कार्य करना। उन्होंने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना में जो किसान का पैसा आना बंद हो गया है। वो किसान भी जल्दी से प्रज्ञा केंद्र से अपने ekyc करा ले। जिससे कि आगे आने वाली क़िस्त उनके बैंक खाते में भुगतान हो सकें। बीएओ हरिलाल राम ने कहा कि 50% अनुदान में धान बीज का वितरण कूचाई लैंप्स से किया जा रहा है।

Advertisement

इस दौरान मुख्य रूप से बीटीएम राजेश कुमार, बीएओ हरिलाल राम, कल्याण पदाधिकारी सुरेश कुमार कोडा, मंगल सिंह मुंडा, मान सिंह मुंडा,रामरतन महतो, बूंदी राम सोय आदि मौजूद थे।

ताजा खबरें

WhatsApp