Advertisement

अफीम की खेती पर रोकथाम को लेकर कुचाई थाना परिसर में थाना प्रभारी ने मुखियाओं के साथ किया बैठक

By Goutam

Published on:

सोशल संवाद/खरसावां (रिपोर्ट- उमाकांत कर): कुचाई थाना परिसर में गुरुवार को थाना प्रभारी विष्णु चरण भोक्ता ने प्रखंड के जिला परिषद सदस्य एवं सभी मुखियाओं के साथ एक बैठक आयोजित की गई।

Advertisement
Advertisement

बैठक में थाना प्रभारी श्री भोक्ता ने सभी मुखियाओं को अपने पंचायत क्षेत्र में अवैध रूप से हो रहे पोस्ता अफीम की खेती पर रोकथाम को लेकर निर्देश देते हुए कहा कि अफीम एक जहर है।जो मानव जिंदगी को तबाह कर देता है। इसकी खेती से भूमि भी बंजर हो जाती है। जिससे दूसरा फसल उगाना मुश्किल हो जाता है।

Dayal Builder
Srinath

उन्होंने मुखिया के साथ-साथ ग्रामीणों को अफीम की खेती से दूर रहने की अपील की अफीम की खेती कानूनी अपराध है।अफीम की खेती करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने क्षेत्र में अवैध कारोबार की रोकथाम एवं शांति रखने के लिए प्रशासन को सहयोग करने की अपील किया।

Advertisement

बैठक में मुख्य रूप से थाना प्रभारी विष्णु चरण भोक्ता दलभंगा ओपी प्रभारी गौरव कुमार जिप सदस्य जींगी हेमरम मुखिया अनुराधा उरांव देवचरण हाईबुरू राम सोय करम सिंह मुंडा मंगल सिंह मुंडा शास्त्री सांगा सरस्वती मींज रेखा मनी उरांव लुदरी हेमरम आदि उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp