Advertisement

विधायक दशरथ गागराई ने सीनी हादसे पर डीआरएम को लिखा पत्र, संवेदक पर कार्रवाई करने व घायल मजदूरों को मुआवजा देने की मांग

By Goutam

Published on:

जनसंवाद डेस्क/ खरसावां (रिपोर्ट- उमाकांत कर): सीनी के रेलवे कॉलोनी में पुराने क्वाटरों को तोड़ने के दौरान घायल हुए चार मजदूरों को मुआवजा देने व दोषी संवेदक पर कठोर कार्रवाई करने की मांग स्थानीय खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने की है. इस संबंध में विधायक दशरथ गागराई ने चक्रधरपुर के डीआरएम को पत्र लिखा है. पत्र की प्रतिलिपि सरायकेला-खरसावां जिला के उपायुक्त को भी भेजी गयी है. 

Advertisement
Advertisement

पत्र में कहा है कि 19 अगस्त को सीनी रेलवे कॉलोनी में पुराने क्वाटरों को तोड़ने के क्रम में छत का एक हिस्सा गिर गया. मलवा में दब कर चार मजदूर मजदूर बोसेन हेंब्रम, सानगी बोदरा, कृष्णा बोदरा व बुधन सिंह गागराई गंभीर रुप से घायल हो गये है. घायल को इलाज के लिये पहले सरायकेला के सरदर अस्पताल लाया गया, फिर वहां से बेहतर उपचार के लिये उच्च चिकित्सा संस्थान में रेफर कर किया गया है.

Dayal Builder
Srinath

विधायक दशरथ गागराई ने पत्र में कहा कि उन्हें ज्ञात हुआ है कि संवेदक द्वारा सुरक्षा उपायों की अनदेखी के कारण यह घटना घटी है. घटना के बाद से संवेदक फरार है. इतनी बड़ी घटना के बाद भी संवेदक ने कोई संवेदनशीलता नहीं दिखायी. काम में लगे सुपरवाइजरों को उल्टे वापस बुला लिया गया. विधायक दशरथ गागराई ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए संवेदक के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने एवं घायल मजदूरों के लिये मुआवजा सहित उचित इलाज की व्यवस्था करने की मांग की है.

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp