जनसंवाद डेस्क/खरसावां (रिपोर्ट- उमाकांत कर): कृषि विभाग के द्वारा कुचाई प्रखंड के कृषि तकनीक सूचना केन्द्र में गुरुवार को 30 किसानों के बीच गेंहू बीज का वितरण किया गया। मौके पर विधायक दशरथ गागराई ने किसानों को देश की रीढ़ बताया
उन्होंने कहा कि भारत देश कृषि प्रधान देश है। इसलिए देश के विकास के लिए किसानों का विकास करना आवश्यक है। राज्य सरकार कृषि क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। किसान सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं। .सरकार की ओर से किसानों के बीच समय रहते बीच का वितरण किया जा रहा है। धान क्रय केंद्रों पर किसान न सिर्फ धान की बिक्री करेंगे, बल्कि राज्य सरकार ने धान क्रय केंद्रों पर किसानों को भुगतान करने का भी निर्णय लिया है। उन्होंने सभी किसानों से आग्रह करते हुए कहा कि राज्य सरकार आपके दरवाजे पर खड़ी है,आप मदद ले।
मौके पर जिला परिषद सदस्य झींगी हेम्ब्रम, बीटीएम राजेश कुमार, लखीराम मुंडा, भरत सिंह मुंडा, मंगल सिंह मुंडा, धर्मेंद्र कुमार मुंडा, सोहन लाल कुम्हार, बुंदीराम सोय, मुन्ना सोय, राहुल सोय, धनश्याम सोय समेत काफी संख्या में लाभुक आदि उपस्थित थे।



































