होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

बागबेड़ा गांधीनगर के शाखा मैदान में पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हुए घर वालों से मिले विधायक संजीव सरदार, किया आर्थिक सहयोग, बाइक से किया क्षेत्र का दौरा

By Goutam

Published on:

 

विधायक संजीव सरदार

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जनसंवाद, जमशेदपुर: बागबेड़ा क्षेत्र में जोरदार आंधी पानी तूफान आने पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता एवं झामुमो बागबेड़ा कॉलोनी इकाई अध्यक्ष अजीत सिंहा के संयुक्त आग्रह पर पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार दो पहिया वाहन से उत्तरी बागबेड़ा पंचायत अंतर्गत गांधीनगर स्थित शाखा मैदान एवं उतरी बागबेडा पंचायत अंतर्गत नया बस्ती का तूफानी दौरा किए।

इस दौरान विधायक संजीव सरदार सर्वप्रथम गांधीनगर स्थित शाखा मैदान पहुंचकर स्थानीय लोगों से मिलने के पश्चात वस्तु स्थिति से अवगत हुए। बिजली के पोल एवं पेड़ गीता देवी एवं विनोद चौधरी दोनो के घर पर गिरने से क्षतिग्रस्त मकान को देखने के पश्चात गीता देवी एवं विनोद चौधरी दोनो को स्थानीय लोगों के बीच तत्काल आर्थिक सहयोग प्रदान किए। इसके अलावे वन प्रमंडल के एसबीओ पदाधिकारी मिथुन मंडल को बुलवाकर घर एवं रास्ते में गिरे हुए वृक्ष को हटवा कर आवागमन प्रारंभ करवाए। तत्पश्चात विद्युत विभाग के कर्मचारियों के द्वारा क्षतिग्रस्त दो बिजली के पोल को हटवाकर नया दो बिजली के पोल पर विद्युत तार लगवाने का कार्य संपन्न किए। स्थानीय लोगों ने विधायक संजीव सरदार को धन्यवाद दिए।

नदी के स्लुइस गेट खुलवाने के लिए  उपायुक्त से की वार्ता, जल्द खुलेंगे स्लुइस गेट, होगी साफ सफाई : संजीव सरदार

विधायक संजीव सरदार दो पहिए वाहनों के काफिले के साथ उत्तरी बागबेड़ा पंचायत के नया बस्ती पहुंचे। सैकड़ो घरों में नाला का पानी घुस जाने पर निरीक्षण करने के पश्चात स्थानीय लोगों से वार्ता किए। विधायक संजीव सरदार ने स्थानीय लोगों के बीच जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल से वार्ता कर नाले के स्लुइस गेट को खोलने की बात कहे हैं। इसके अलावे साफ सफाई कराने की भी बात कहे हैं। जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल ने विधायक संजीव सरदार को यथाशीघ्र स्लुइस गेट एवं साफ सफाई करने की बात कहे हैं।

इस मौके पर बागबेड़ा के पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, झामुमो बागबेड़ा कॉलोनी इकाई अध्यक्ष अजीत सिंहा, उप मुखिया संतोष ठाकुर, मुखिया नीनू कुदादा, उप मुखिया सुरेश निषाद, वार्ड सदस्य राजू ठाकुर, संतोष गुप्ता, पंसस सुशील यादव, किशोर सिंह,श्याम, दीपु सहित सैकड़ो स्थानीय लोग उपस्थित थे।