Advertisement

विधायक संजीव सरदार ने विधानसभा में उठाया टाटा-बादाम पहाड़ रेलवे लाईन के नीचे अण्डर पास निर्माण का मुद्दा  

By Goutam

Updated on:

सोशल संवाद/जमशेदपुर: झारखंड विधानसभा सत्र के शून्यकाल के दौरान गुरुवार को पोटका विधायक संजीव सरदार ने अपनी बात रखते हुए टाटा-बादाम पहाड़ रेलवे लाईन के नीचे अण्डर पास निर्माण का मुद्दा उठाया।

Advertisement
Advertisement

अपने सवाल में उन्होंने कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिला के जमशेदपुर प्रखण्ड अन्तर्गत श्यमा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यलय के निकट टाटा-बादाम पहाड़ रेलवे लाईन के नीचे अण्डर पास का निर्माण जनहित में जनपयोगी है। उक्त अण्डर पास का निर्माण नहीं होने से छात्र छात्राओं को स्कूल जाने में, मरीजों को अस्पताल जाने में एवं आमजन को आवागमन में काफी कठिनाई हो रही है।

Dayal Builder
Srinath

उन्होंने कहा कि उक्त अण्डर पास का निर्माण हो जाने से उक्त रेलवे लाईन के दोनों तरफ लगभग एक लाख की  आबादी को आगमन में सहुलियत होगी। अतएव वर्णित रेलवे लाईन के नीचे जनहित में अण्डर पास का निर्माण कराने की मांग मैं सदन के माध्यम से सरकार से करता हूँ।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp