Advertisement

कुचाई प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सेरेंगदा में बच्चों के बीच मुखिया ने किया पोशाक का वितरण

By Goutam

Published on:

सोशल संवाद/खरसावां (रिपोर्ट- उमाकांत कर): कुचाई प्रखंड क्षेत्र के अरूवां पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सेरेंगदा में अरुवां पंचायत के मुखिया सरस्वती मींज उप मुखिया गुरुचरण डांगिल, समाजसेवी दिलीप चंद महतो के हाथों‌ कक्षा एक एवं दो के 20 छात्र-छात्राओं के बीच पोशाक का वितरण किया गया।

Advertisement
Advertisement

इस दौरान मुखिया श्रीमती मींज सभी बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने की बात कही। उन्होंने अभिभावक के साथ-साथ शिक्षकों को भी बच्चों की गुणवत्ता शिक्षा देने पर विशेष ध्यान रखने की बात कही। इस दौरान समाजसेवी दिलीप चंद्र महतो ने कहा कि राज्य सरकार बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए विभिन्न प्रकार की योजना चला रही है ताकि किसान एवं गरीबों के बच्चों को विदेश में भी शिक्षा मिल सके।

Dayal Builder
Srinath

उन्होंने कहा कि शिक्षा एक ऐसा स्थान है जिसकी समय सीमा नहीं होता है। शिक्षा के बिना भविष्य अंधकार में है। वहीं पंचायत में 15वीं‌ वित्त आयोग से चलने वाली योजना का मुखिया सरस्वती मींज ने आंगनवाड़ी केंद्र डोरो मांगुडी गांव में गांधी चबूतरा एवं जिलिंगदा गांव में भी गांधी चबूतरा का शिलान्यास किया

Advertisement

इस दौरान मुख्य रूप से मुखिया सरस्वती मींज उप मुखिया गुरुचरण डांगिल प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अशोक कुमार महतो समाजसेवी दिलीप चंद्र महतो प्रधानाध्यापक शशिकांत साहू श्रीकांत महतो रोजगार सेवक विकास गोप रविंद्र सिंह सरदार जुडानी महतो आदि उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp