Advertisement

जमुई में नगरपालिका का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, जमुई नप के लिए 65 और सिकंदरा नप हेतु 62 फीसद मतदान

By Goutam

Published on:

सोशल संवाद/जमुई (रिपोर्ट- नंदलाल सिंह): लोकतंत्र के महापर्व पर मतदाताओं में उत्साह दिखा। नगरपालिका चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। सम्बंधित चुनाव के लिए सुबह सात बजे मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। ठंड के बावजूद भी मतदाता सुबह ही मतदान करने के लिए कतारों में खड़े हो गए।

Advertisement
Advertisement

जैसे – जैसे दिन गर्म होता गया मतदाताओं की पंक्ति और भी लंबी होती गई।  निर्धारित समय संध्या 05 : 00 बजे मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। जमुई नगर परिषद के लिए करीब 65 प्रतिशत वोट डाले गए वहीं सिंकदरा नगर पंचायत के लिए लगभग 62 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। जमुई नगर परिषद में शांतिपूर्ण मतदान के लिए  87 केंद्र बनाए गए थे वहीं सिकंदरा नगर पंचायत के मतदान हेतु 17 मतदान केंद्रों का गठन किया गया था।

Dayal Builder
Srinath

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान के लिए पर्याप्त संख्या में अधिकारी व कर्मचारी अलग – अलग बूथों पर तैनात थे। विधि व्यवस्था नियंत्रण के लिए भी बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की तैनाती की गई थी। इनके पास शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के अलावे प्रतिनियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सुरक्षा का भी जिम्मा था। पूरा शहर छावनी में तब्दील दिखा। भयमुक्त मतदान के लिए जमुई और सिकंदरा शहर को चारों तरफ से सील कर दिया गया था। सभी मतदान केंद्रों पर आलाधिकारी कड़ी नजर रखे हुए थे।

Advertisement

पुलिस सुरक्षा चाक -चौबंद थी। चुनाव के दौरान सभी बूथों पर सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध किया गया था। सभी बूथों पर पुलिस बल तैनात नजर आए। मतदातओं की जांच के बाद ही उन्हें मतदान के लिए बूथ पर जाने दिया गया। डीएम और एसपी के साथ आलाधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस की टीमें लगातार सड़को पर गश्त कर रही थी। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर प्रशासन की कड़ी नजर थी।

चुनाव के दौरान युवाओं के साथ बुजर्गो में भी खासा उत्साह देखा गया। सुबह से ही युवाओं की भीड़ मतदान करने के लिए बूथों पर पहुंचने लगी थी। महिलाओं की भागीदारी भी पुरूषों से कम नहीं थी। बुजुर्ग भी लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव में मतदान करने के लिए सहारा लेकर पहुंच रहे थे। शांतिपूर्ण मतदान के बाद प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गया। मुख्य पार्षद , उप मुख्य पार्षद और काउंसेलर पद के लिए नामित प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 20 दिसंबर को मतगणना से होगा। केकेएम कॉलेज जमुई को मतगणना केंद्र बनाया गया है।

उधर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन शांतिपूर्ण मतदान के लिए भ्रमणशील रहे। पदाधिकारी द्वय के कुशल नेतृत्व में मतदान भयमुक्त वातावरण में संपन्न हो गया। कहीं से कोई अप्रिय घटना की जानकारी नहीं मिली है। जमुई और सिकंदरा शहरी क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण माहौल कायम है।

ताजा खबरें

WhatsApp