Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

नालंदा DM ने महत्वपूर्ण मामलों के निष्पादन एवं अंतर विभागीय समन्वय को लेकर गैर तकनीकी जिला स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक

By Goutam

Published on:

 

 

सोशल संवाद/नालंदा (रिपोर्ट-विकास कुमार): विभिन्न विभागों से प्राप्त महत्वपूर्ण निर्देशों के अनुपालन, विभिन्न स्रोतों से प्राप्त परिवाद पत्रों के निष्पादन तथा अंतर विभागीय समन्वय को लेकर आज जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने सभी गैर तकनीकी जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

Advertisement
Advertisement

जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को कहा कि अब से यह बैठक प्रत्येक सोमवार को आहूत की जाएगी। संबंधित विभाग के जिला स्तरीय पदाधिकारी अपने विभाग से प्राप्त महत्वपूर्ण निर्देशों के बारे में इस बैठक में जानकारी देते हुए इसके अनुपालन हेतु कार्रवाई सुनिश्चित कराएंगे। आवश्यकतानुसार अन्य संबंधित विभागों के साथ इस बैठक के माध्यम से समन्वय स्थापित कराया जाएगा।

Dayal Builder
Srinath

जनता के दरबार में मुख्यमंत्री के भ्रमण एवं डैशबोर्ड के माध्यम से प्राप्त परिवाद, जिलाधिकारी के जनता दरबार में प्राप्त परिवाद का प्राथमिकता से निष्पादन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही न्यायालय वाद से संबंधित मामलों में ससमयअपेक्षित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को दिया गया।

Advertisement

महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु भूमि की उपलब्धता से संबंधित मामलों की भी इस बैठक में नियमित रूप से समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही सूचना का अधिकार, मानवाधिकार, लोकायुक्त एवं अन्य वैधानिक संस्थाओं में संचालित मामले के ससमय निष्पादन की भी नियमित समीक्षा इस बैठक में की जाएगी।

जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि उच्च प्राथमिकता वाले मामलों के निष्पादन में किसी भी तरह का अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों का ससमय निष्पादन संबंधित विभाग के पदाधिकारियों की व्यक्तिगत जवाबदेही होगी।

बैठक में नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, निदेशक डीआरडीए, सभी वरीय उप समाहर्ता, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, डीपीओ आईसीडीएस, जिला पशुपालन पदाधिकारी सहित अन्य विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp