Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

नारदीगंज पुलिस ने अवैध शराब पीने एवं बेचने के आरोप में 3 लोगों को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

By Goutam

Published on:

 

 

सोशल संवाद/नारदीगंज, नवादा (रिपोर्ट- विकास कुमार): नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र से शराब कारोबार में लिप्त 2 कारोबारी समेत सहित एक शराबी को जेल भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पुलिस ने करीब 7 लीटर देसी महुआ शराब बरामद किया है।

Advertisement
Advertisement

गिरफ्ताऋ के संबंध में जानकारी देते हुए नारदीगंज थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि रविवार को कुल 3 लोगों को अवैध शराब पीने एवं बेचने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। नारदीगंज थाना कांड संख्या 413/22 दिनांक 3/12/12 धारा 30(a) अशोक भुइया जो कि बनजवादी कोलियरी, थाना सलनपुर, जिला बर्धमान पश्चिम बंगाल का रहने वाला है, को जफरा मुसहरी से 5 लीटर देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

Dayal Builder
Srinath

वहीं महिंद्र मांझी जो कि शादीपुर, थाना नारदीगंज का निवासी है को 2 लीटर देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही नारदीगंज थाना कांड संख्या 414/22 दिनांक 4/12/12 धारा 30(a) मुकेश सिंह को कि  नारदीगंज का रहने वाला है को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।  तीनों को आज न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp