Advertisement

22 एवं 23 फरवरी को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में इंटक का राष्ट्रीय अधिवेशन, राष्ट्रीय अध्यक्ष का होगा चुनाव, इंटक प्रतिनिधि होंगे शामिल

By Goutam

Published on:

सोशल संवाद/जमशेदपुर: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इंटक का राष्ट्रीय अधिवेशन 22 से 23 फरवरी को होने जा रहा है इस बात की जानकारी झारखंड प्रदेश इंटक के अध्यक्ष राकेश्वर पांडे ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दी।

Advertisement
Advertisement

प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने बताया कि दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा और श्रमिकों की वर्तमान स्थिति एवं मजदूरों की समस्याओं के हल के निराकरण के लिए भी मंथन की जाएगी। इस अधिवेशन में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खडगे मुख्य अतिथि होंगे। जबकि पूरे देश से करीब 4500 डेलीगेट इसमें शामिल होंगे।

Dayal Builder
Srinath

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अधिवेशन में इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीवा रेड्डी एवं दूसरे देशों के अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने बताया कि इंटक विश्व की सबसे बड़ा मजदूर संगठन है। इसमें देश के करीब तीन करोड़ 40 लाख सदस्य है, एवं पूरे देश मे करीब साढ़े 6 हजार मजदूर यूनियन इंटक से मान्यता प्राप्त है ।

Advertisement

इसमे राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव संपन्न किया जाएगा एव देश में व्याप्त महँगाई, बेरोजगारी, निजीकरण एवं नए लेबर कोड के संदर्भ में विचार विमर्श किया जाएगा। देश मे मजदूरो की गंभीर समस्याओं के निराकरण एवं नये लेबर कोड से मजदूरो को होने वाली समस्याओं के निराकरण के लिये रणनीति बनाई जायेगी। मजदूर विरोधी भाजपा सरकार के खिलाफ संघर्ष की रणनीति एवं कार्ययोजना तैयार की जायेगी।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय, महासचिव महेन्द्र मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता जम्मी भास्कर, कोषाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव, कमलेश कुमार पाण्डेय उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp