Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

अच्छी पहल: कोडरमा में नीरा यादव की पहल से तीन बड़े पुलों की मिली स्वीकृति, स्थानीय ग्रामीणों ने नीरा यादव के प्रति आभार जताया

By Goutam

Published on:

 

कोडरमा
 

जनसंवाद डेस्क: ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल कोडरमा से नीरा यादव विधायक कोडरमा की अनुशंसा से स्वीकृत कोडरमा विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत कुल तीन उच्च स्तरीय पुल की निविदा निकाली गई है।

Advertisement
Advertisement

नीरा यादव की पहल से मिली स्वीकृति

डोमचांच प्रखंड के मधुबन पंचायत स्थित ग्राम गोलगो में भीतीयाही नदी पर उच्च स्तरीय पुल का स्वीकृति के पश्चात इसकी अंतिम विभागीय रूप देते हुए तीन करोड़ चार लाख बावन हजार पांच सौ रुपए की निविदा विभाग द्वारा निकाली गई है। इसकी स्वीकृति के लिए इस पुल के निर्माण में आने वाली वन विभाग की अनापत्ति प्रमाणपत्र के लिए स्थानीय विधायक नीरा यादव जी का अथक और सराहनीय प्रयास रहा था तदोपरांत इसकी स्वीकृति हो पाई है। इसके लिए पच्चीस मई 2021 को ढाब के हरैया नदी पर उच्च स्तरीय पुल के साथ स्वीकृति दी गई थी, जो कि इस पुल में वन विभाग का भूभाग आ जाने के कारण इसकी विभागीय प्रक्रिया में विलम्ब हुई।

Dayal Builder
Srinath

यहां भी होगा निर्माण

साथ ही पंचायत पुरनाडीह एवं पंचायत मसनोहना के बीच ग्राम उपरबाद एवं ग्राम रायडीह के बीच केशो नदी पर छह करोड़ पांच लाख बारह हजार छह सौ रुपए की लागत से निविदा निकाली गई है एवं पंचायत पारहो में ग्राम पुतो में पूतो नदी पर उच्च स्तरीय पुल का निर्माण हेतू तीन करोड़ सैंतालीस लाख चौवालिस हजार चार सौ रुपए की लागत से निविदा निकाली गई है।

Advertisement

मुख्य सड़क से हो जाएगा गावों का संपर्क

उक्त सारे योजनाओं का क्रियान्वयन ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल कोडरमा से किया जा रहा है। पुलों के निर्माण होने से कई गावों का संपर्क मुख्य सड़क से कम दूरी तय करने से हो जाएगा और नदी में अत्यधिक वर्षा के वक्त भी आवाजाही लोग अच्छे से कर सकेंगे।

इन्होने किया आभार प्रकट  

नीरा यादव द्वारा किए गए उक्त सराहनीय प्रयास पर मुखिया प्रवीण कुमार, मुकेश कुमार, कुलदीप राम,परमेश्वर यादव, महेंद्र यादव,शिवलाल सिंह,सुनील कुमार,विजय यादव, रामबालक सिंह,उपेंद्र पांडे,सहदेव मोदी आदि ने विधायक के प्रति आभार प्रकट किया।

ताजा खबरें

WhatsApp