Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

नहीं रहे ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास, इलाज के दौरान निधन, ASI ने मारी थी सीने में गोलियां

By Goutam

Published on:

 

 

सोशल संवाद डेस्क (रिपोर्ट- संजय सिन्हा): ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास नहीं रहे। रविवार दोपहर एक कार्यक्रम में शिरकत करने ब्रजराजनगर गए मंत्री नव किशोर दास को एएसआई गोपाल दास ने गोली मार दी थी। उन्हें गंभीर हालत में एयरलिफ्ट कर भुवनेश्वर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Advertisement
Advertisement

जानकारी के अनुसार, भुवनेश्वर के अपोलो अस्पताल में लाए जाने के बाद नव किशोर दास का इलाज कर रही मेडिकल टीम ने उन्हें बचाने के काफी प्रयास किए, लेकिन देर शाम उनका निधन हो गया। दास के निधन की खबर मिलते ही अस्पताल के बाहर विभिन्न पार्टी नेताओं के साथ समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

Dayal Builder
Srinath

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी दास के निधन की सूचना मिलने पर दोबारा अपोलो अस्पताल पहुंचे और अंतिम दर्शन किए। इससे पहले दास को भुवनेश्वर लाए जाने के बाद सीएम पटनायक अस्पताल पहुंचे थे और डाक्टरों से उनकी स्थिति के बारे में जानकारी ली थी।

Advertisement

वहीं, प्रदेश सरकार के तमाम मंत्री एवं नेताओं ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर दास का अंतिम दर्शन किए। केवल शासक दल के ही नहीं बल्कि, विरोधी दलों के नेताओं ने भी अपोलो अस्पताल पहुंचकर मंत्री के अंतिम दर्शन किए और दुख प्रकट किया है।

बताते चलें कि स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास पर रविवार दोपहर उस समय जानलेवा हमला किया गया था जब वो किसी कार्यक्रम मे शामिल होने ब्रजराजनगर गए थे। कार्यक्रम स्थल के निकट कार से उतरते ही एक एएसआई गोपाल चंद्र दास ने गोली मार दी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब पाँच राउंड गोली चली है। जिसमे एक गोली स्वास्थ्य मंत्री के सीने मे लगी थी। जिससे वो मौके पर ही निढाल हो गए। तत्काल उन्हें इलाज हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया।

विदित हो कि नवकिशोर दास लगातार तीसरी बार झारसुगुडा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतकर एक कदावर नेता के रुप मे चर्चित रहे हैं।

ताजा खबरें

WhatsApp