Advertisement

जुगसलाई ROB के शुरू होने पर सांसद विद्युत वरण महतो ने क्षेत्रवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं, कहा- उनका जनता से किया हुआ वादा साकार हुआ

By Goutam

Published on:

सोशल संवाद/जमशेदपुर: सांसद विद्युत वरण महतो ने जुगसलाई रेलवे ओवरब्रिज के लोकार्पण होने पर अपनी प्रसन्नता जाहिर करते हुए जुगसलाई, बागबेड़ा, हरहरगुट्टू एवं घाघीडीह सहित पूरे शहरवासियों को अपनी ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका जनता से किया हुआ एक वादा आज साकार हुआ है ।

Advertisement
Advertisement

सांसद श्री महतो ने कहा कि जुगसलाई ओवरब्रिज के निर्माण के लिए वे अनवरत और अथक प्रयासरत रहे। चाहे इस संबंध में राज्य सरकार और रेल प्रशासन से समन्वय बनाने की बात हो अथवा रेल प्रशासन और पथ निर्माण विभाग के बीच में सामंजस्य स्थापित करने की बात हो। उन्होंने पूरी शिद्दत के साथ इस काम को अंजाम दिया।

Dayal Builder
Srinath

सांसद श्री महतो ने कहा चाहे राज्य सरकार के द्वारा रेल प्रशासन को भूमि के एवज में 33 करोड़ रूपया दिलाने की बात हो अथवा चूना भट्ठा के विस्थापित लोगों के पुनर्वास का मामला हो उन्होंने ईमानदारी पूर्वक एक एक पहलू ऊपर निगरानी रखा और इस काम को यहां तक पहुंचाया। सांसद श्री महतो ने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास के प्रति वे विशेष आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने हर पल इस कार्य में आगे बढ़कर सहयोग किया।

Advertisement

सांसद श्री महतो ने तत्कालीन रेलमंत्री सुरेश प्रभु एवं मुख्य सचिव राजबाला वर्मा को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया साथ ही साथ कहा कि टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टी नरेन्द्रन एवं वी पी (सी एस) सुनील भास्करन के सहयोग के बिना चुना भट्टा बस्ती का पुनर्वास संभव नहीं हो पाता।

सांसद श्री महतो ने त्रिवेणी इंजीनियरिंग प्राईवेट लिमिटेड के प्रति भी अपना आभार व्यक्त किया एवं कहा कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भी वे लम्बे समय तक डटे रह कर इस कार्य को सम्पन्न किया।

उन्होंने कहा यह मेरे लिए गर्व का विषय है कि मेरे सांसद कार्यकाल में विगत 70 वर्षों का मामला का समाधान करने में वह सफल हो पाए। इसके साथ ही साथ उन्होंने उन सभी लोगों को साधुवाद और धन्यवाद दिया जिन्होंने इस कार्य को संपन्न करने में अपनी अपनी भूमिका निभाई।

ताजा खबरें

WhatsApp