Advertisement

विधायक संजीव सरदार की पहल पर गरीब परिवार को मिली राहत, ₹55,800 रुपये का अस्पताल बिल हुआ माफ

By Goutam

Published on:

संजीव सरदार

जनसंवाद, जमशेदपुर:  पोटका प्रखंड के सिगदी निवासी बंकिम भूमिज की पुत्री पूनम भूमिज, जो गंभीर स्वास्थ्य समस्या के चलते टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) में भर्ती थीं, उनके परिवार को आर्थिक तंगी के कारण अस्पताल का बकाया बिल चुकाने में असमर्थता का सामना करना पड़ रहा था। इलाज के दौरान कुल बिल ₹1,02,961 रुपये हुआ, जिसमें से परिवार केवल ₹47,161 रुपये ही जमा कर सका।

Advertisement
Advertisement

बकाया ₹55,800 रुपये जमा न होने के कारण मरीज को अस्पताल से छुट्टी नहीं मिल रही थी। परिजनों ने इस समस्या को पोटका के विधायक संजीव सरदार के समक्ष रखा। श्री सरदार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत टीएमएच प्रबंधन से बात की और गरीब परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए बकाया राशि माफ करवाई। इसके बाद मरीज को अस्पताल से छुट्टी दी गई।

Dayal Builder
Srinath

मरीज के परिजनों ने विधायक संजीव सरदार का तहे दिल से धन्यवाद दिया और उनके इस प्रयास को मानवता की मिसाल बताया।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp