Advertisement

वर्ल्ड डॉक्टर्स डे पर पूर्व सांसद डॉ. अजय कुमार ने जमशेदपुर के नामचीन डॉ. सिद्धू को किया सम्मानित

By Goutam

Published on:

वर्ल्ड डॉक्टर्स डे

जनसंवाद, जमशेदपुर: वर्ल्ड डॉक्टर्स डे के अवसर पर पूर्व सांसद सह कांग्रेस पार्टी के वर्किंग कमिटी के सदस्य डॉ अजय कुमार ने सोमवार को शहर के नामचीन बुजुर्ग डॉक्टर कृपाल सिंह सिद्धू को उनके सोनारी स्थित आवास पर अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया

Advertisement
Advertisement

मौके पर अजय कुमार ने कहा कि वर्तमान समय जब लोगों के ईलाज काफी महंगा हो गया है। ऐसे समय डॉ सिद्धू इतने कम फीस में लोगों की सेवा कर रहे है। सही मायने ये अभी के समय में लोगों के लिए भगवान है। वर्ल्ड डॉक्टर्स डे ऐसे शख्सियत को सम्मानित कर मैं स्वयं को गर्वांवित महसूस कर रहा हूं। मैं ईश्वर से उनकी लंबी आयु की कामना करता हूं।

Dayal Builder
Srinath

केंद्र सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा स्वास्थ्य को लेकर मोदी सरकार की स्पष्ट नीति नही है। हाल के दिनों में जीवनरक्षक दवाओं की कीमतों में इजाफा हुआ है। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ी है। आम लोगों के लिए ईलाज काफी महंगा हो गया है। स्वास्थ्य आमलोगों के लिए सबसे आवश्यक है लेकिन केंद्र सरकार इसको लेकर बेखबर है। नीट यू जी की परीक्षा इतने बड़े पर हुई धांधली से पता चलता है की मोदी सरकार स्वास्थ्य सेवा के प्रति कितनी गंभीर है। सरकार समाज में किस प्रकार के डॉक्टर्स पैदा करना चाहती है इसका जवाब उनको देना चाहिए।

Advertisement

इस अवसर पर मुख्य रूप से रविन्द्र झा उर्फ नट्टू झा,धर्मेंद्र सोनकर,,बबलू झा,अभिजीत सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp