Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

विश्व आदिवासी दिवस पर इमली चौक में नशामुक्त समाज का संकल्प, भूगलू सोरेन ने किया युवाओं को जागरूक करने का आह्वान…

By Balram Panda

Updated on:

 

 

आदित्यपुर : विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर इमली चौक में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा और अमर शहीद तिलका मांझी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई, इस दौरान आदिवासी समाज की एकजुटता, सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया गया.

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम में आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व महापौर प्रत्याशी भूगलू सोरेन उर्फ डब्बा सोरेन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे, उन्होंने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस समाज की संस्कृति, परंपरा और पहचान को याद करने के साथ सामाजिक चुनौतियों पर चिंतन करने का भी अवसर है। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रखने और उन्हें शिक्षा तथा सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया.

Dayal Builder
Srinath

कार्यक्रम के दौरान नशे के खिलाफ उपस्थित लोगों ने सामूहिक शपथ ली। समाज से नशे की लत और विभिन्न कुरीतियों को दूर करने तथा युवाओं को सही दिशा देने के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया गया.

Advertisement

भूगलू सोरेन ने कहा कि बिरसा मुंडा और तिलका मांझी जैसे महापुरुषों का संघर्ष समाज के लिए प्रेरणा है, उनकी विचारधारा और संघर्ष की भावना को नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है उन्होंने समाज में शिक्षा, जागरूकता और एकजुटता को मजबूत करने पर बल दिया. उन्होंने कहा कि सामाजिक बुराइयों के खिलाफ अभियान तभी सफल होगा, जब समाज के सभी वर्ग मिलकर जिम्मेदारी निभाएंगे, युवाओं को नशे से बचाकर उन्हें शिक्षा, रोजगार और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना सामूहिक प्रयास का विषय है।

कार्यक्रम में कुंजू सोरेन, मांझी बाबा, लुस्की सोरेन, सुंदर सोरेन, रथों मुर्मू, गणेश हेंब्रम, मंगल चंद्र टुडू, अबू सोरेन, वारिश टुडू, सुरेश टुडू, मोहन सोरेन, मंजू सोरेन, सरो सोरेन, फुलमनी हांसदा, सोनिया मुर्मू, गीता सोरेन, बाले सोरेन और चांदमनी हेंब्रम सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं समाज के लोग उपस्थित रहे.

ताजा खबरें

WhatsApp