Advertisement

26 फरवरी को जमशेदपुर राइफल क्लब परिसर में एकदिवसीय मीडिया शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन

By Goutam

Published on:

सोशल संवाद/जमशेदपुर: प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के तत्वावधान में 26 फरवरी को जमशेदपुर राइफल क्लब परिसर सर्किट हाउस में एकदिवसीय मीडिया शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के सदस्यगण हिस्सा ले सकते हैं यह प्रतियोगिता निशुल्क है।

Advertisement
Advertisement

प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता 26 फरवरी रविवार को प्रातः 9:30 बजे शुरू होगी। इच्छुक प्रतिभागी 9:00 बजे से पहले जमशेदपुर राइफल क्लब पहुंचकर अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर ने पत्रकारों के तनाव को कम करने के लिए अलग-अलग खेलो के आयोजन का फैसला किया है।

Dayal Builder
Srinath

हाल ही में 10 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें 300 से भी अधिक मीडिया कर्मियों ने हिस्सा लिया था। इसी कड़ी में एकदिवसीय गोल्फ  प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिसमें यहां के मीडिया कर्मियों ने जमकर हिस्सा लिया था। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए जमशेदपुर राइफल क्लब के सहयोग से एक दिवसीय मीडिया शूटिंग प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp