Advertisement

पशुपालन एवं गव्य प्रभाग की जागरूकता पर पंचायत प्रतिनिधियों के साथ एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

By Goutam

Published on:

सोशल संवाद/खरसावां (रिपोर्ट- उमाकांत कर): कृषि,पशुपालन एवं सहकारिता विभाग जिला गव्य विकास कार्यालय सरायकेला खरसावां के द्वारा मंगलवार को कुचाई प्रखंड सभागार में जिप सदस्य एवं ग्राम पंचायत के मुखियाओं के साथ एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिप सदस्य जींगी हेम्ब्रम,  गव्य तकनीकी पदाधिकारी संजीव रंजन, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी उपेन डाल उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

मौके पर कब के तकनीकी पदाधिकारी ने सभी से मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत अपने-अपने पंचायत में जागरूकता कर सरकार की सभी जन कल्याणकारी योजना का जानकारी देकर सरकारी लाभ से जोड़ने का अपील किया।

Dayal Builder
Srinath

मौके पर प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण पशुपालकों की आर्थिक स्थिति को सुधार करने तथा ग्रामीण स्तर पर युवाओं को नियोजित कर आत्मनिर्भर बनने एवं उनके पलायन को रोकने के उद्देश्य से विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र में ‌पशुपालन विभाग की ओर से विभिन्न प्रकार की योजना चलाई जा रही है। राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत राज्य में दूध उत्पादन को बढवा देने के लिए राज्य के बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जुड़ने के लिए सरकार काफी तत्पर है।

Advertisement

बैठक में मुख्य रूप से रुगुडीह‌ पंचायत के मुखिया करम सिंह मुंडा, बंदोलोहर पंचायत के मुखिया देवचरण हाईबुरु, गोमियाडी पंचायत के मुखिया मंगल सिंह मुंडा, बारुहातु पंचायत के मुखिया रेखा मुनी उरांव, श्याम प्रसाद, मसूक अहमद, ग्रीस सोय आदि उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp