Advertisement

गोविंदपुर में शिव शक्ति परिवार प्रतिष्ठात्मक यज्ञ का आयोजन, आज गुरुवार को पूर्णाहुति

By Goutam

Published on:

सोशल संवाद/जमशेदपुर: गोविंदपुर शेषनगर मां मनोकामना काली मंदिर में शिव शक्ति परिवार प्रतिष्ठात्मक यज्ञ आयोजन किया गया। मां दक्षिणेश्वर महाकाली, शिव शक्ति परिवार एवं माता संतोषी की स्थाई मूर्ति स्थापित करने को लेकर यज्ञ का आयोजन किया गया।

Advertisement
Advertisement

श्री त्रिदंडी स्वामी के कृपा पात्र से श्री श्यामनारायनाचार्य के देखरेख में आचार्य यज्ञाधीश मनोरंजन उपाध्याय ने  आज बुधवार को इन देवी देवताओं का प्राण प्रतिष्ठा समारोह मंदिर परिसर में किया गया जिसमें हल्दी रस्म, भगवान स्नपन एवं न्यास विधि से पूरे मंत्र उच्चारण के साथ यज्ञ किया गया। इसके एक दिन पहले देवी देवताओं का नगर भ्रमण कराया गया था। कल गुरुवार को यज्ञ की पूर्णाहुति सामूहिक हवन एवं भंडारा के साथ होगा।

Dayal Builder
Srinath

इसे सफल बनाने में रूपेंद्र कुमार सिंह, जुगनू वर्मा, पंचायत समिति सदस्य अंजय सिंह भोला, संतोष पांडे, धर्मवीर, शंभू शरण, शैलेश कुमार, विमलेश कुमार, पप्पू कुमार, गुड्डू, अनिल कुमार, सोनू, राकेश कुमार, मनीष, सुनील कुमार सिंह, आशा देवी, मीना देवी आदि सक्रिय रहे।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp