Advertisement

खरसावां एवं कुचाई में दिव्यांगों के मूल्यांकन शिविर आयोजित, जरूरतमंद दिव्यांगों को मिलेगी सामग्री

By Goutam

Published on:

सोशल संवाद/खरसावां (रिपोर्ट- उमाकांत कर): खरसावां-कुचाई मुख्यालयों में मंगलवार को दिव्यांगजनो के आवश्यकतानुसार दिव्यांग यंत्रो के लिए लाभूकों के रजिस्टेशन हेतु मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया गया। प्रखंडवार आयोजित शिविर में कुल 141 दिव्यांग लाभूकों का रजिस्ट्रेशन  कर मूल्यांकन किया गया। जिसमें से सपोटिंग उपकरण के लिए 138 दिव्यांगो को चिन्हित किया गया।

Advertisement
Advertisement

खरसावां मुख्यालय में लगे दिव्यांग यंत्रो के लिए लाभूकों के रजिस्टेªशन हेतु मूल्यांकन शिविर में कुल 112 दिव्यांगो को चिन्हित किया गया। जबकि कुचाई में कुल 29 दिव्यांग लाभूकों में से 26 दिव्यांग लाभूक के आवेदनों की स्वीकृति दी गई। चिन्हित दिव्यांग के लाभूकों के बीच सपोर्टिग उपकरण के लिए सूचित किया जाएगा।

Dayal Builder
Srinath

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि दिव्यांगता कोई अभिशाप नहीं है। ये हौसलों की उड़ान है। दिव्यांगता को सामाजिक कलंक मानने की धारणा से लोगों को दूर करने के साथ उनके अधिकारों की रक्षा करना है। दिव्यांग होने के बाद भी थके नही, हारे नही और दुनिया को बताए दिव्यांगता आगे बढ़ने से नही रोक सकती है।

Advertisement

दिव्यांग लाभूक के आवेदनों की जांच आनंद कुमार सिंह, चन्द्राकांत पांडे, अभिनाश कुमार सिन्हा, अमर साकिया व गौरव महाराणा के द्वारा किया गया। इस दौरान फिजियोथैरेपिस्ट भारती दंडपात, सेविका, सहिया आदि उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp