Advertisement

कुचाई में पंचायत समिति की बैठक, विकास योजनाओं में तेजी लाने का दिया निर्देश

By Goutam

Published on:

जनसंवाद डेस्क, खरसावां (रिपोर्ट- उमाकांत कर): कुचाई प्रखंड सभागार में शुक्रवार को प्रखंड प्रमुख गुड्डी देवी की अध्यक्षता में पंचायत समिति सदस्य की एक मासिक समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपस्थित पंचायत समिति सदस्यों ने अपने अपने क्षेत्र के समस्याओं को रखा.योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करते हुए लोगों तक सही ढंग से लाभ पहुंचे यह सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण करने को भी कहा गया।. 

Advertisement
Advertisement

बैठक में बीडीओ सुजाता कुजूर समेत अन्य पदाधिकारियों ने प्रखंड में संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रगति का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। बैठक में प्रखंड में संचालित विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गयी। बैठक के दौरान प्रमुख गुड्डी देवी ने योजनाओं में पारदर्शिता बरतते हुए तेजी लाने का निर्देश दिया। वहीं विधायक प्रतिनिधि भरत सिंह मुंडा ने बैठक के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊंचाई के चिकित्सा प्रभारी डॉ सुजीत मुर्मू को बारिश से हो रहे लोगों की आंख लाल की बीमारी सांप काटने की दवा अस्पताल में रखने की मांग किया ताकि कुचाई सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र है।  लोग रात को जमीन पर भी सोते हैं। उस दौरान किसी भी बच्चों या लोगों को सांप काटने से उसका इलाज कुचाई में हो सके या उसका जान बच सके।

Dayal Builder
Srinath

वहीं सांसद प्रतिनिधि लखीराम मुंडा ने बैठक में सभी विभाग के कर्मियों को उपस्थित रहने की मांग की है। ताकि प्रखंड के सभी पंचायत में विभाग के द्वारा चलाए जा रहे योजना पर की जानकारी मिल सके या योजनाओं की ऑन दा स्पोर्ट समाधान किया जा सके।

Advertisement

मुख्य रूप से डॉ सुजीत मुर्मू, कनिय अभियंता अश्वनी कुमार सरदार, सुमित कवि, मनोरंजन माझी, सुबोध टूडू, पंचायत समिति सदस्य जयंती मुंडा, लालमनी मुंडा, मलिका महतो, सोनामनी मुंडा, पंचायती राज पदाधिकारी अशोक महतो, सांसद प्रतिनिधि लखीराम मुंडा, विधायक प्रतिनिधि भरत सिंह मुंडा, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सुरेश कुमार कोड़ा, प्रखंड कृषि पदाधिकारी हरिलाल राम समेत विभिन्न पंचायतो के पंचायत समिति सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp