Advertisement

चक्रधरपुर प्रखंड के नलिता पंचायत में पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन ने गरीबों के बीच बांटा कंबल, मानव सेवा ही धर्म है- डॉ विजय गागराई

By Goutam

Published on:

सोशल संवाद/खरसावां (रिपोर्ट- उमाकांत कर): बढ़ती ठंड को देखते हुए चक्रधरपुर प्रखंड क्षेत्र के नलिता पंचायत में पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन संस्था के द्वारा गरीब असहाय जरूरतमंद लोगों के बीच 750 कंबल का वितरण किया गया।

वितरण के दौरान एसोसिएशन के सचिव डॉ विजय कुमार गागराई ने कहा कि मानव सेवा ही धर्म है। अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति को लाभ पहुंचाना इस संस्थान का उद्देश्य है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि संस्थान अन्य क्षेत्र में क्रियाशील है सामाजिक कार्यों में क्रिएटिव सोच के साथ अग्रशील है। हमारा कर्तव्य लोगों की दुख सुख में आगे आकर लोगों की सेवा करना। उन्होंने कहा कि मानव सेवा के साथ-साथ पशु, पक्षी, पेड़-पौधों का भी सेवा करना हमारा कर्तव्य है। पेड़ पौधों से हमें शुद्ध वातावरण मिलता है।

इस दौरान मुख्य रूप से अध्यक्ष खिरोद चंद्र महतो सचिव डॉ विजय गागराई, जिप सदस्य लक्ष्मी हांसदा, मुखिया आंती समाड, उप मुखिया मनीषा हांसदा, इटिहासा पंचायत के मुखिया रुकमणी मोदी, उप मुखिया सुधीर नायक, अवनी कुमार महतो, दयानिधि महतो, नरेश संवैया, राणा प्रताप गागराई आदि उपस्थित थे।

Advertisement

Related Post