Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

Jamshedpur News: जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में धूमधाम से मना जन्माष्टमी महोत्सव, नन्हे-मुन्नों ने बांधा समां

By Goutam

Published on:

 

जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई जन्माष्टमी
 

जनसंवाद, जमशेदपुर। जेवियर पब्लिक स्कूल, डोरकासाई में जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

Advertisement
Advertisement

कृष्ण-राधा के रूप में नजर आए बच्चे

Dayal Builder
Srinath

कार्यक्रम में बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और उनके जीवन से जुड़े संदेशों को अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत किया। KG-1 की छात्रा काव्या गोप ने श्रीकृष्ण तथा माही भकत ने राधा की भूमिका निभाई।

Advertisement

वहीं गोपियों की भूमिका में भामिका कुमारी, नूपुर दास, रायमत सोरेन, दिविसा भकत, सांची टुडू, रीतिका भकत, कनिका महतो, प्रीति भकत और रियांस हांसदा ने हिस्सा लिया। बच्चों की मनमोहक वेशभूषा और प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में आकर्षण बढ़ा दिया।

प्रेम, सद्भाव और सत्य का दिया संदेश

कार्यक्रम का संचालन KG कक्षा की शिक्षिका सीमा दास ने किया। इस दौरान विद्यार्थियों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके आदर्शों और शिक्षाओं से अवगत कराया गया।

विद्यालय की ओर से बताया गया कि जन्माष्टमी केवल भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव नहीं, बल्कि प्रेम, सद्भाव, सत्य और सद्कर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाला पर्व भी है। श्रीकृष्ण की शिक्षाएं सभी को सत्य और धर्म के मार्ग पर आगे बढ़ने का संदेश देती हैं।

शिक्षकों की रही अहम भूमिका

जन्माष्टमी समारोह को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शिक्षकों के मार्गदर्शन में बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। रंग-बिरंगी पोशाकों में सजे बच्चों ने विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल बना दिया।

ताजा खबरें

WhatsApp