Advertisement

पोटका विधायक संजीव सरदार ने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत इलाज के लिए उपलब्ध कराया 50 हज़ार रूपये की आर्थिक मदद

By Goutam

Published on:

सोशल संवाद/जमशेदपुर: जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत के जाहिर टोला झारखंड नगर निवासी ससाघर बेड़ा का कुछ दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में रीढ़ की हड्डी टूट गई थी। परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत ही दयनीय थी। इसकी सूचना उनकी धर्मपत्नी के द्वारा पोटका विधायक संजीव सरदार को दी गई।

Advertisement
Advertisement

सूचना मिलते ही विधायक संजीव सरदार के द्वारा मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत इलाज करवाने के लिए सहयोग राशि के रूप में 50000 रूपये का चेक पीड़ित परिवार को उपलब्ध कराया गया। सहयोग राशि मिलने के बाद परिवार वालो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक संजीव सरदार को धन्यवाद दिया।

Dayal Builder
Srinath

मौके पर प्रखंड अध्यक्ष बहादुर किस्कू, प्रखंड कोषाध्यक्ष मनोज नाहा, देबजीत मुखर्जी, मंटू गोप, माझी बाबा, नीता सरकार, मोनिका हेंब्रोम, सुशीला माडी, द्रोपदी मुंडा, मनोज मुर्मू, जोभा माडी॔, पप्पू उपाध्याय एवं झामुमो के नेतागण उपस्थित थे।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp