Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

पोटका विधायक संजीव सरदार दिया मानवता का परिचय: टीएमएच से 2 लाख का बिल कराया माफ, अस्पताल ने परिजनों को सौंपा शव

By Goutam

Published on:

 

विधायक संजीव सरदार
 

जनसंवाद, जमशेदपुर: पाेटका विधायक संजीव सरदार ने एक बार फिर मानवता का मिशाल पेश करते हुए एक गरीब परिवार का टीएमएच का बकाया राशि 2 लाख 92 हजार रुपए का बिल माफ करवा कर शव को अस्पताल से मुक्त करवाया।

Advertisement
Advertisement

जानकारी हाे कि पोटका प्रखंड अंतर्गत दिगारसाई ग्राम निवासी विष्णु प्रिया सरदार को गंभीर बीमारी के कारण परिजनों ने बेहतर ईलाज के लिए बीते दिनों टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) में भर्ती किया था। ईलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी। इलाज के दौरान अस्पताल का कुल बिल 3,01,092 रूपये हो गया था। मृतक के परिजनों द्वारा अस्पताल में 101,000 रूपये का ही भुगतान किया जा सका था।

Dayal Builder
Srinath

परिवार की वित्तीय स्थिति काफी खराब होने के कारण बकाया राशि 200,092 रू० भुगतान करने में असमर्थ थे। जिसके कारण अस्पताल से परिजनों को शव नहीं मिल पा रहा था। इसकी सूचना मृतक के परिजनों ने पोटका के विधायक संजीव सरदार को दी। विधायक संजीव सरदार ने तत्काल आपने संज्ञान में लेते हुए टीएमएच प्रबंधक से वार्ता कर बकाया बिल 200,092 रू० माफ कराए। जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन द्वारा परिजनों को शव सौंपा गया। इसके लिए मृतक के परिजनों ने विधायक संजीव सरदार को तहे दिल से धन्यवाद दिए।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp