होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

 

Video: यूट्यूब पर टॉप 5 में ट्रेंड कर रही है पावर स्टार पवन सिंह का आरा बलिया छपरा, महज दो दिन में मिले हैं 7 मिलियन व्यूज

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

1080x1080
12
WhatsApp Image 2024-02-16 at 18.19.23_f6333809
WhatsApp Image 2023-09-09 at 20.39.37
previous arrow
next arrow

जनसंवाद डेस्क: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बार फिर से पावर स्टार पवन सिंह की आंधी आई हुई है। उनका नया गाना “आरा बलिया छपरा” एक बार फिर से लाल घाघरा की तरह कई रिकॉर्ड ब्रेक करने की ओर अग्रसर है। यह गाना अभी यूट्यूब पर म्यूजिक सेक्शन में नंबर 3 पर ट्रेंड कर रही है। गाने को महज दो दिनों में 7 मिलियन से अधिक लोगों ने देख लिया है, जो साल 2024 में अब तक सबसे ज्यादा है। 

पवन सिंह का यह गाना कई रिकॉर्ड्स ब्रेक करने को आतुर है। लोग इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं और इस गाने के व्यूज मीटर तेजी से भाग रहे हैं। पावर स्टार पवन सिंह में इस गाने के जरिए एक बार फिर से यह साबित कर दिया है कि पूरी इंडस्ट्री में उन्हें कोई आंख नहीं दिखा सकता वह जब भी आते हैं, कोई ना कोई धमाका करते हैं और इस बार भी आरा बलिया छपरा के जरिए उन्होंने यूपी बिहार समेत तमाम भोजपुरी प्रेमियों को साथ लिया है। जिस वजह से उनके इस गाने का व्यूज रुकने का नाम ही नहीं ले रहा।

लिंक:👇👇
 

पवन सिंह का यह गाना सारेगामा हम भोजपुरी पर रिलीज हुआ है। सारेगामा हम भोजपुरी के साथ पवन सिंह का रिश्ता बेहद खास रहा है। तभी जब इस चैनल से उनके गाने रिलीज होते हैं तो दर्शक उसे हाथों हाथ लेते हैं। पिछला गाना लाल घाघरा भी चार्टबस्टर साबित हुआ था। उसे गाने की गूंज आज भी भोजपुरी महफिलों में सुनाई देती है तो अब इस कड़ी में एक और गाना आरा बलिया छपरा रेडी है। पवन सिंह के प्रति लोगों की दीवानगी का आलम यह है कि इस गाने के रिलीज के तुरंत बाद ही यह वायरल होने लगा था और उम्मीद से ज्यादा वह 48 घंटे में 7 मिलियन व्यूज को पार करना दिखता है कि पवन सिंह और सारेगामा का कोलैबोरेशन कितना मजबूत और दमदार है।

सारेगामा हम भोजपुरी की पहचान नवाचार के लिए रही है। उन्होंने भोजपुरी म्यूजिक में कदम रखने के साथ ही गानों की विविधता और मेकिंग के क्षेत्र में नया अप्रोच लाया, जिसे दर्शकों ने सर आंखों पर रखा। यही वजह है कि इस बैनर से आने वाले गाने दर्शकों को बेहद पसंद भी आते हैं और जब ऐसे गानों में पावर स्टार पवन सिंह की आवाज का जादू चलता है तो व्यूज के नंबर भी झूमने लगते हैं। इसका जीता जागता उदाहरण पवन सिंह और अनुपमा यादव की आवाज में गया यह गाना आरा बलिया छपरा है।

इस गाने में सारेगामा ने पवन सिंह के अपोजिट बबली गर्ल रितु सिंह को कास्ट किया है, जिनके साथ पवन सिंह की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई है। गाने में पवन सिंह के साथ रितु सिंह ने भी खूब इंजॉय किया है और उनके एक्सप्रेशंस कमल के हैं जो दर्शकों के दिलों में उतर जा रहे हैं। ऐसे कई फैक्टर है जिसमें पावर स्टार पवन सिंह के इस गाने को एक नई ऊंचाई दी है और यह गाना आज तेजी से बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त करने की और अग्रसर है।

हम आपको बता दें कि पवन सिंह और अनुपमा यादव की आवाज में रिकॉर्ड गाना “आरा बलिया छपरा” का लिरिक्स विनय बिहारी ने बनाया था जबकि इस गाने के संगीतकार शुभम राज SBR हैं। इस गाना के वायरल होने में कुशल पीआर प्रबंधन का भी बराबर का योगदान है, जो रंजन सिन्हा कर रहे हैं। नेशनल वॉइस आरोही भारद्वाज का है जबकि निर्देशक और कोरियोग्राफर लकी विश्वकर्मा है जिन्होंने इस गाने को खूबसूरती से पिरोया है। डीओपी योगेश सिंह और प्रोडक्शन आकाश विश्वकर्मा का है।

 

---Advertisement---

Leave a Comment