Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

टाटा मोटर्स के ट्रांसमिशन डिवीज़न में अध्यक्ष गुरमीत सिंह और महामंत्री आर के सिंह का हुआ भव्य स्वागत

By Goutam

Published on:

 

टाटा मोटर्स
 

जनसंवाद डेस्क/जमशेदपुर: टाटा मोटर्स के ट्रांसमिशन डिवीज़न में सोमवार सुबह टीम ट्रांसमिशन की ओर से अध्यक्ष गुरमीत सिंह और महामंत्री आर के सिंह का एक बेहतर बोनस करवाने के लिए सम्मान समारोह किया गया। अध्यक्ष और महामंत्री जी का शॉल ओढ़ाकर और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सभी उपस्थित आफिस बेयरर और कमिटी मेम्बर का भी अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया गया।

Advertisement
Advertisement

मौके पर कर्मचारी साथियों ने बहुत ही गर्मजोशी के साथ अध्यक्ष और महामंत्री का पुष्पमाला पहना कर स्वागत किया। वही महामंत्री आर के सिंह ने सभी के बीच बोनस में हुए वार्ता को विस्तृत रूप से बताया। उन्होनो लोगो से कहा कि ये आप सभी की बनाई हुई यूनियन है। आप सभी के सुझाव यूनियन को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने में बहुत मदद करती है।

Dayal Builder
Srinath

अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने कहा कि आप सभी खुशहाल और सुरक्षित रहे  ये हमारी कामना है और हम सभी यूनियन के लोग इसके लिए ततपर है। आप सभी को आने वाले त्यौहारों की शुभकामनाएं और बधाई। मंच का संचालन अमित सिंह और धन्यवाद ज्ञापन बी के शर्मा जी ने किया

Advertisement

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन आफिस में आज जॉइंट जेनरल सेक्रेटरी हरदीप सैनी और वाईस प्रेसिडेंट अशोक उपाध्याय का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। इस सम्मान समारोह में अध्यक्ष गुरमीत सिंह, महामंत्री आर के सिंह के साथ साथ सभी आफिस बेयरर कमिटी मेम्बर, आर के सिंह फैंस क्लब के सभी मेंबर  शामिल हुए।

ताजा खबरें

WhatsApp