होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

नारदीगंज इंटर विद्यालय में जन समस्या निवारण शिविर का किया गया आयोजन,300 मामले का हुआ ऑन द स्पॉट समाधान

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

सोशल संवाद/नवादा (रिपोर्ट- विकास कुमार): जिला प्रशासन नवादा की ओर से इंटर विद्यालय नारदीगंज में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 22 विभाग से संबंधित समस्याओं का निपटारा हेतु अलग-अलग काउंटर बनाया गया था। जिसमे 502 आवेदन अनेक विभागों से संबंधित लोगों के द्वारा दिया गया। नवादा जिला अधिकारी उदिता सिंह की मौजूदगी में 300 मामले का ऑन द स्पॉट समस्या का निवारण किया गयाl

विभाग से संबंधित जितने भी आवेदन आए वह निम्न है- सामाजिक सुरक्षा कोषांग 10, जिला आपूर्ति शाखा 215, पंचायती राज विभाग 3, शिक्षा विभाग 2, स्वास्थ्य विभाग 148, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) 25, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान 26, मनरेगा 9,  राजस्व शाखा 9, आपदा शाखा 24,  पीएचइडी 7, जीविका 7, कृषि विभाग 2, समेकित बाल विकास परियोजना 4, बैंकिंग 0, विद्युत 11, इत्यादि विभाग में एक भी आवेदन नहीं आए।

मौके पर नवादा जिलाधिकारी उदिता सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी उमेश कुमार भारती, उप समाहर्ता नवादा, उप विकास आयुक्त, जिला शिकायत पदाधिकारी, अनुमंडल लोक शिकायत पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, नवादा सदर अनुमंडल के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, नवादा सदर के सभी मनरेगा पीओ, नारदीगंज प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी रंजीत कुमार, अंचलाधिकारी अमिता सिन्हा, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी नवीन कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि विनोद कुमार अकेला, मुखिया शशि भूषण कुमार उर्फ वेनू यादव, मुखिया दिनेश कुमार, मुखिया प्रतिनिधि सतीश कुमार, मुखिया प्रतिनिधि रामाधीन चौहान, हंडिया मुखिया अजय पंडित, नारदीगंज मुखिया रणविजय पासवान के साथ-साथ सभी शिकायतकर्ता एवं सामाजिक बुद्धिजीवी वर्ग के लोग उपस्थित थे।

 

Related Post