Advertisement

आदित्यपुर : पुरेंद्र ने माताओ बहनों के साथ मनाया मंत्री संजय प्रसाद यादव का 54 वां जन्मदिन, बांटे गए नल लगे घड़ा…

By Balram Panda

Published on:

आदित्यपुर / Balram Panda: झारखंड सरकार के श्रम नियोजन प्रशिक्षण कौशल विकास उद्योग मंत्री श्री संजय प्रसाद यादव का 54 वां जन्मदिन आदित्यपुर नगर निगम, वार्ड नंबर- 26 स्थित बनता नगर में आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने हजारों की संख्या में उपस्थित माताओ बहनों के बीच केक काटकर धूमधाम से मनाया.

Advertisement
Advertisement

अपने शुभकामना संदेश में पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि ईश्वर युवाओं के हृदय सम्राट माननीय मंत्री श्री संजय प्रसाद यादव जी को दीर्घायु जीवन प्रदान करें ताकि वे गरीबों बेजुबानो समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों और सभी वर्गों के लिए ज्यादा मजबूती के साथ काम कर सकेl पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि माननीय मंत्री संजय प्रसाद यादव के नेतृत्व में झारखंड में उद्योगों का जाल बिछेगा, नए नए उद्योग धंधे स्थापित होंगे, मजदूरों को उनका हक और अधिकार मिलेगा, बेरोजगार युवाओं को झारखंड में ही नौकरियां मिलेगी और पलायन रुकेगा.

Dayal Builder
Srinath

300 माता-बहनों में बंटे नल लगा घड़ा

Advertisement

कार्यक्रम के उपरांत पुरेंद्र नारायण सिंह, पूर्व पार्षद संदीप साहू, पूर्व पार्षद पूजा साहू के कर कमलो द्वारा 300 माताओ बहनों को नल सहित पानी का घड़ा प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस मौके पर पूर्व पार्षद संदीप साहू, पूर्व पार्षद पूजा साहू , पूर्व पार्षद सिद्धनाथ सिंह यादव, राजद प्रदेश सचिव देवप्रकाश देवता ,समाजसेवी मुकेश प्रसाद, सत्येंद्र प्रभात, अवधेश कुमार, भोजपुरी के प्रसिद्ध गायक राजेश रसिक यादव ,शिक्षाविद एसडी प्रसाद, प्रमोद गुप्ता, सकला मार्डी, अधिवक्ता संजय कुमार, मिथिलेश झा, ओम प्रकाश, भुनेश्वर यादव, सिमरन मेहरा आदि मौजूद रहे.

ताजा खबरें

WhatsApp