Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

पोटका के रानीकुदर में नदी किनारे उत्पाद विभाग की छापामारी, 05 अवैध शराब भट्टियों को किया ध्वस्त, कारोबारी फरार 

By Goutam

Published on:

 

 

सोशल संवाद/जमशेदपुर: उत्पाद विभाग ने मंगलवार को पोटका थाना अंतर्गत रानीकुदर में नदी किनारे अवैध शराब बिक्री के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान अवैध रूप से संचालित 05 अवैध शराब भट्टियों को ध्वस्त किया गया। जबकि काफी मात्रा में जावा महुआ एवं महुआ शराब बरामद किया गया। मौके से 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया जबकि अवैध शराब चुलाईकर्ता मौके से भागने में सफल रहे।

Advertisement
Advertisement

उत्पाद विभाग की कार्रवाई में पोटका थाना अंतर्गत रानीकुदर में नदी किनारे छापामारी कर 05 अवैध महुआ शराब चुलाई भट्टी को ध्वस्त किया गया। घटनास्थल पर शराब चुलाई हेतु रखे गए जावा महुआ को विनष्ट कर सप्लाई हेतु तैयार अवैध शराब जब्त किया गया। वहीं अवैध शराब चुलाईकर्ताओं के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज किया गया है। छापेमारी के क्रम में करीब 14000 किलोग्राम जावा महुआ एवं 200 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया।

Dayal Builder
Srinath
Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp