होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

रामकृष्ण फोर्जिंग गेट पर जमीनदाताओं का अनिश्चितकालीन धरना, विधायक दशरथ गागराई हुए शामिल; कंपनी पर वादाखिलाफी का आरोप

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। गम्हरिया प्रखंड के बीरबांस पंचायत अंतर्गत बालीगुमा स्थित रामकृष्ण फोर्जिंग लिमिटेड प्लांट-5 के मुख्य गेट पर गुरुवार से 19 जमीनदाताओं ने स्थायी नियोजन की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। जमीनदाताओं का आरोप है कि कंपनी द्वारा वर्ष 2008 में लगभग 40 लोगों को स्थायी नौकरी देने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक केवल 21 लोगों को ही नियोजन मिला, जबकि 19 जमीनदाता अब भी वंचित हैं।

धरनारत जमीनदाताओं ने बताया कि 22 जनवरी 2026 को इस संबंध में श्रम अधीक्षक सह श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, सरायकेला-खरसावां को लिखित आवेदन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कार्रवाई नहीं होने से नाराज होकर उन्होंने कंपनी गेट के समीप अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया।

विधायक दशरथ गागराई ने दिया समर्थन

धरना की सूचना मिलते ही खरसावां विधायक दशरथ गागराई मौके पर पहुंचे और जमीनदाताओं के समर्थन में धरना स्थल पर बैठ गए। उनके साथ विधायक प्रतिनिधि मांगीलाल महतो, केंद्रीय सदस्य सुधीर महतो, प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश महतो, शैलेंद्र महतो सहित झामुमो के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विधायक गागराई ने कंपनी प्रबंधन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि जब तक सभी वंचित जमीनदाताओं को नियोजन नहीं मिलता, वे भी धरने पर बैठे रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रशासन को पूर्व में इस संबंध में सूचना दी गई थी, इसके बावजूद प्रबंधन द्वारा जानकारी नहीं होने की बात कहना कई सवाल खड़े करता है।

प्रशासन को बुलाने की मांग

विधायक ने जिला प्रशासन को मौके पर तलब करने की मांग करते हुए कहा कि जब तक प्रशासन हस्तक्षेप कर समाधान नहीं करता और जमीनदाताओं की मांग पूरी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।

धरना स्थल पर स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है, लेकिन जमीनदाताओं ने स्पष्ट किया है कि स्थायी नौकरी मिलने तक आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा।

 

Leave a Comment