Advertisement

उलीडीह में श्रीश्री सार्वजनिक शीतला माता मंदिर समिति के पूजा स्थल का जीर्णोधार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन

By Goutam

Published on:

सोशल संवाद/जमशेदपुर: उलीडीह में श्री श्री सार्वजनिक शीतला माता मंदिर समिति के पूजा स्थल का जीर्णोधार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी, व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह के द्वारा नारियल फोड़ कर किया गया।

Advertisement
Advertisement

उलीडीह मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र पासवान ने मौके पर नीरज सिंह के द्वारा इस कार्य के लिए जमकर प्रशासन की श्री पासवान ने बताया कि पिछले बार जब नीरज जी यह ज्वारा पूजा में यहां आए थे तब उन्होंने पूजा स्थल की खराब स्तिथि देख कर बस्तीवासियो से वादा किया था की जल्द ही इस पूजा स्थल के मंडप को खूबसूरत तरीके से बनवा कर बस्ती के लोगों को समर्पित करेंगे। ताकि लोग बिना किसी तकलीफ के पूजा अर्चना कर सकें। जिसके फलस्वरूप आज यह पूजा मंडप का निर्माण पूर्ण हुआ।

Dayal Builder
Srinath

अपने वक्तव्य में नीरज सिंह ने कहा की मां के पूजा स्थल के सौंदर्यकरण करने का आज जो सौभाग्य मुझे प्राप्त हुआ है इसके लिए मैं सभी बस्ती वासियों का शुक्रगुजार हूं। नीरज सिंह ने क्षेत्र के लोगों को भरोस दिलाया की आगे भी इस तरह से वे जनता के बीच रहकर जनकल्याण का कार्य करते रहेंगे।

Advertisement

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मानगो मंडल अध्यक्ष विनोद राय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जटाशंकर पांडे, वरिष्ठ भाजपा नेता निलकम शेखर, प्यारेलाल साहू, मंडल महामंत्री राकेश सिंह लोधी, भाजयुमो अध्यक्ष राहुल कुमार, महिला मोर्चा मोर्चा अध्यक्ष भारती केसरी, प्रमिला शर्मा, देवकी साहू, बिरेन प्रसाद, मनोज शर्मा, अनिल कुमार, अजय लोहार, शुभम राज, जीतू गुप्ता, सुनील मंडल के अलावा मंडल के वरिष्ठ एवम कनिष्ठ कार्यकर्ता गण सम्मिलित हुए।

ताजा खबरें

WhatsApp