Advertisement

जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने तेजस्विनी परियोजना के कार्यों से संबंधित की समीक्षा बैठक

By Goutam

Published on:

सोशल संवाद/जमशेदपुर: जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर की अध्यक्षता में तेजस्विनी परियोजना के कार्यों से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक के सामुदायिक सेवा प्रदाताओं का सभी लंबित कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

Advertisement
Advertisement

एमआईएस पोर्टल पर प्रविष्टि असंतोषजनक पाया गया, इस संबंध में प्रखण्ड समन्वयक गोलमुरी-सह-जुगसलाई एवं पोटका को स्पष्टीकरण करते हुए अविलंब प्रतिवेदन जिला कार्यालय में उपलब्ध कराने का निर्देश जिला समन्वयक को दिया गया।

Dayal Builder
Srinath

शिक्षा सेवा प्रदाताओं को एनआईओएस से संबंधित कोर्स को यथाशीघ्र प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया तथा पूर्व से लंबित कार्य को पूर्ण कर प्रतिवेदन अविलंब उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। सभी कौशल प्रशिक्षण प्रदाताओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण कराने, निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप यथाशीघ्र प्रशिक्षण पूर्ण करने तथा काउंसलिंग करने का भी निर्देश दिया।

Advertisement

बैठक में मुख्य रूप से जिला समन्वयक एवं सभी सेवा प्रदाताओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp